फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   8 teachers in world scintist ranking

Siddharthnagar News: विवि के आठ शिक्षकों को वर्ल्ड साइंटिस्ट रैंकिंग में मिला स्थान

Tue, 30 Apr 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 30 Apr 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
8 teachers in world scintist ranking
फोटो-
विज्ञापन

- विज्ञान संकाय एवं प्रबंधन संकाय के शिक्षकों को मिला सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के आठ शिक्षकों को वर्ल्ड साइंटिस्ट रैंकिंग में स्थान मिला है। ग्लोबल रैंकिंग में 219 देश के 23,252 संस्थाओं के एक लाख 79 हजार 554 वैज्ञानिकों को सम्मिलित किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय एवं प्रबंधन संकाय के शिक्षकों ने भी भाग लिया था।
इस क्रम में विश्वविद्यालय के डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह, गणित विभाग के संयुक्त आचार्य को इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में व डॉ. अंकिता श्रीवास्तव, वनस्पति विज्ञान विभाग, डॉ. कपिल गुप्ता, बायोटेक्नोलॉजी विभाग, डॉ. आजाद कुमार, रसायन विज्ञान विभाग, प्रो. सुनील कुमार श्रीवास्तव, रसायन विज्ञान विभाग, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, प्राणी विज्ञान विभाग, डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, संयुक्त आचार्य प्राणी विज्ञान विभाग को नेचुरल साइंस के क्षेत्र में और व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग के डॉ. दीपक जायसवाल को बिजनेस एंड मैनेजमेंट में शोध कार्य में विशेष उपलब्धि हासिल करने के कारण यह रैंकिंग प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए विशेष रूप से विज्ञान के क्षेत्र में कक्षा अध्यापन से लेकर शोध कार्यों की दृष्टि से यह अनुकरणीय उपलब्धि है। विश्वविद्यालय अपने अल्प समय में ही बहुत तेज गति से प्रगति कर रहा है। इस उपलब्धि से ही स्पष्ट है कि इन शिक्षकों का शैक्षणिक एवं शोध अनुसंधान का कार्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानक के अनुरूप स्वीकार किया गया है। उनके इस उपलब्धि से व्यक्तिगत रूप से शिक्षकों को तो लाभ होगा साथ ही यहां के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों तथा आसपास के क्षेत्र में विज्ञान और शोध के प्रति एक नई दृष्टि उत्पन्न करने में सहयोगी साबित होगा। इन शिक्षक वैज्ञानिकों का कार्य प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कुल सचिव डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, अजय सोनकर, प्रो. दीपक बाबू मिश्र, प्रो. प्रकृति राय, प्रो. निता यादव, डॉ. शरदेंदु त्रिपाठी, डॉ. विनेश कुमार, डॉ. हरेंद्र शर्मा, डॉ. आभा द्विवेदी, डॉ. मयंक कुशवाहा, डॉ. शिवम शुक्ला, डॉ. रेनू त्रिपाठी, डॉ. अविनाश प्रताप सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed