{"_id":"64ecdd9f1e8cd6ab38095049","slug":"75-thousand-indian-rupees-recovered-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-3756-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 75 हजारभारतीय रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 75 हजारभारतीय रुपये बरामद
Mon, 28 Aug 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी अलीगढ़वा के जवानों ने सोमवार को एक नेपाली महिला को पकड़ा। चेकिंग में उसके कब्जे से 75 हजार रुपये भारतीय मुद्रा बरामद किया गया। पूछताछ में बरामद रुपये के संबंध में कागजात नहीं दिखा सकी। इसलिए उसे जब्त कर लिया गया।
कमांडिंग अधिकारी एसएसबी 43वीं वाहिनी शक्ति सिंह ने बताया कि जानकारी मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 549 के समीप अलिगढ़वा चेक पोस्ट के रास्ते भारतीय मुद्रा की अवैध तस्करी होने वाली है। सूचना मिलते ही चेक पोस्ट पर तैनात उप निरीक्षक देश राज के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार अलर्ट हो गए। चेक पोस्ट के रास्ते आने-जाने वाले लोगों की गहन रूप से तलाशी ली जाने लगी। इसीक्रम में चेक पोस्ट पर तैनात जवानों ने देखा कि एक महिला नेपाल से भारत की तरफ आ रहा है। संदेह के आधार पर जवानों ने उस महिला को रुकने का इशारा किया गया तो वह वापस नेपाल के तरफ जाने की कोशिश करने लगी। तभी चेक पोस्ट पर तैनात महिला कार्मिकों उसे रोक लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान नाम सुशीला पासी निवासी अभिराव वार्ड संख्या छह पकड़ी, जिला कपिलवस्तु नेपाल बताया। उसके कब्जे से 75 हजार रुपये भारतीय मुद्रा बरामद हुआ। जिसके संबंध में वह कागजात नहीं दिखा पाई। इसलिए रुपये जब्त करके ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।