फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, डोर टू डोर देंगे दस्तक

आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, डोर टू डोर देंगे दस्तक

Thu, 09 May 2019 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 09 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, डोर टू डोर देंगे दस्तक
लोकसभा चुनाव का 'महासंग्राम' - फोटो : Amar Ujala
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव के मतदान की अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 12 मई को मतदान होना है। शुक्रवार देर शाम छह बजे से चुनाव प्रचार पूरी तरह से थम जाएगा। मतदान की तारीख काफी करीब होने से अब डुमरियागंज सीट के चुनावी महासमर में कूदे सियासी सूरमाओं की धड़कने भी तेज हो गई हैं। अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में मतदान खत्म होने के 48 घंटे पहले जिले में चुनाव प्रचार प्रसार थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी डोर-टू-डोर मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू करेंगे। क्योंकि चुनाव आयोग के निर्देश के बाद शुक्रवार की देर शाम छह बजे के बाद कोई भी प्रत्याशी रोड शो बड़े नेताओं का दौरा नहीं हो सकता है। ऐसे में प्रत्याशी समर्थकों और अपने खासमखास लोगों से मतदाताओं तक पहुंचने में जुट जाएंगे। दूसरी ओर चुनाव को लेकर चंद समय बचा होने से अब उम्मीदवारों व राजनीतिक दलों ने भी प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं, दूसरी ओर 12 मई की सुबह 7 बजे से पोलिंग बूथों पर मतदान शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


पोलिंग पार्टियों के लिए शुरू किया वाहनों का अधिग्रहण
जिला प्रशासन ने 11 मई को पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर पहले से ही वाहनों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है। इसके लिए परिवहन विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अधिग्रहण किए गए वाहनों को अशोक मार्ग पर खाली पड़े मैदान में पार्किंग कराया जा रहा है। गुरुवार को प्रशासन ने करीब 200 वाहनों को अपने कब्जे में लेकर पार्क करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान समाप्ति के 24 घंटे पहले सभी तरह का चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। ऐसे में कहीं प्रचार होना आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वोटरों को वोटर पर्ची भेजी जा चुकी है।
-कुणाल सिल्कू, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed