{"_id":"5c2cf4afbdec2256986d2a57","slug":"71546450095-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 अफसरों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 अफसरों का रोका वेतन
Wed, 02 Jan 2019 10:58 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के सेमिनार हाल में बैठक करते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। नववर्ष में प्रथम विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी के तेवर काफी कड़े दिखे। डीएम ने बैठक में न पहुंचने वाले 12 अफसरों का वेतन रोक दिया और शासन में अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पत्र लिखने की चेतावनी दी है। वहीं लेट से आने अफसरों काे बाहर का रास्ता दिखाया। कड़े रुख से लापरवाह अधिकारियों के होश उड़ गए हैं।
बुधवार को कलेक्ट्रेट के सेमिनार हाल में विकास कार्यों की समीक्षा में अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने बैठक में तय समय से न पहुंचने वाले अफसरों को बाहर का रास्ता दिखाया, साथ ही अनुपस्थिति पर 12 जिला स्तरीय अधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकते हुए इनके विरुद्ध शासन को पत्र लिखवाने के लिए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देशित किया। इन अफसरों में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड, लोनिवि बांसी खंड, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड, सिंचाई निर्माण खंड, परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल, सीएनडीएस जल निगम व आवास विकास परिषद, अधिशासी अभियंता सेतु निगम बस्ती व गोरखपुर शामिल हैं। कहा कि यदि विभागीय अधिकारी दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से नही करेंगे तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की पहल करेंगे। सीएमओ को सीएचसी, पीएचसी का औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वेक्टर जनित रोग जेई/एईएस से जनपद में 4 बच्चों की मृत्यु के संबंध में विवरण देते हुए सहयोग राशि उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के लिए भी हिदायत दी। सीडीओ हर्षिता माथुर, डीडीओ राजेन्द्र प्रसाद, सीएमओ डा. आरके मिश्र, डीएफओ वीके मिश्र, डीडीओ राजेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।