फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   लोकतंत्र की मर्यादा का हनन कर रहा विपक्ष

लोकतंत्र की मर्यादा का हनन कर रहा विपक्ष

Thu, 12 Apr 2018 11:30 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 12 Apr 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र की मर्यादा का हनन कर रहा विपक्ष
सांसद की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील परिसर में धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। संसद की कार्यवाही में विपक्षी दलों की ओर से बार-बार व्यवधान उत्पन्न करने से क्षुब्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सांसद जगदंबिका पाल के नेतृत्व में उपवास किया। सदर तहसील परिसर में गांधी प्रतिमा के समक्ष उपवास कर विपक्ष पर लोकतंत्र की मर्यादाओं के हनन का आरोप लगाया। इस दौरान कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के सांसदों की सद्बुद्धि के लिए कामना की।
विज्ञापन


उपवास कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि संसद लोकतंत्र की सर्वोच्च पंचायत है। वहां देशहित से जुड़े सभी अहम मुद्दों पर चर्चा होती है, कानून बनाए जाते हैं। जनता की समस्याओं का समाधान खोजा जाता है। सत्र के पहले चरण में लोकसभा में 12 घंटे 13 मिनट व राज्य सभा में 9 घंटे 35 मिनट बजट पर चर्चा हुई। बजट सत्र का दूसरा चरण पांच मार्च से छह अप्रैल तक रहा। इस दौरान भी कामकाज ठप होने का रिकार्ड बना। दूसरे चरण में लोकसभा में चार व राज्य सभा में आठ प्रतिशत कामकाज हुआ। लोकसभा में दोनों चरणों में कार्यवाही 34 घंटे 5 मिनट चल सकी, जबकि 127 घंटे 45 मिनट बाधित रही। राज्यसभा में भी 44 घंटे कार्यवाही चली, जबकि 121 घंटे बाधित रही। 27 दिनों तक प्रश्नकाल नहीं चल सका।
विज्ञापन


बजट सत्र के दूसरे चरण का सारा समय विपक्ष में बैठी कांग्रेस की अनावश्यक व अशोभनीय हंगामे की भेंट चढ़ गया। संसद का महत्वपूर्ण समय अनावश्यक बर्बाद करने वाली विपक्षी सांसदों की सद्बुद्धि के लिए यह उपवास किया जा रहा है। विधायक डॉ.सतीश द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस एवं विपक्ष लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, जिला प्रभारी दुर्गा राय, महामंत्री दिलीप चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, परमात्मा पांडेय, बृजबिहारी मिश्र, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, साधना चौधरी, श्यामसुंदर मित्तल, अखंड प्रताप सिंह, दीपक मौर्य, हेमंत जायसवाल, कौशलेंद्र त्रिपाठी, परमात्मा मिश्र, फतेबहादुर सिंह, सरोज शुक्ला, शिवशरण चौरसिया, फूलचंद जायसवाल, विनीत सिंह, अशोक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed