अप्रैल से शुरू होगा जिला अस्पताल में सीटी स्कैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर में किसी बीमारी या चोट की वास्तविक स्थिति जानने में सीटी स्कैन बेहद कारगर तकनीक है। जिले में अब तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में इस जांच के लिए दूसरे स्थानों पर भेजा जाता था, देरी होने की दशा में कई बार लोग जान गवां देते हैं। पिछले दो वर्षों से सीटी स्कैन के लिए चल रही मांग पूरी होने वाली है। जिला अस्पताल के एक्स-रे रुम के बगल में सीटी स्कैन की सुविधा शुरू की जा रही है। सीटी स्कैन कक्ष तैयार करने की प्रक्रिया आखिरी दौर में है। वायरिंग का कार्य पूरा हो चुका है। सीटी स्कैन के लिए मशीन भी आ चुकी हैं। उन्हें इंस्टाल करने का काम शेष है। माना जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे और अप्रैल के पहले सप्ताह में जांच सुविधा शुरू हो जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.रोचस्मति पांडेय ने बताया कि अस्पताल में सीटी स्कैन सेंटर खोले जाने के लिए काफी दिनों से प्रयास चल रहा था। जिला अस्पताल के एक्स-रे रूम के बगल में सीटी स्कैन सेंटर की स्थापना की गई है। मशीनें भी आ चुकी हैं, काम अंतिम दौर में है। मशीन लगते ही जांच प्रारंभ हो जाएगी।