{"_id":"597f63824f1c1bff448b4840","slug":"71501520770-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों में उबाल, छठे दिन भी जारी रहा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों में उबाल, छठे दिन भी जारी रहा धरना
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। समायोजन रद्द होने के बाद आक्रोशित शिक्षामित्रों का धरना सोमवार को भी बीएसए कार्यालय पर जारी रहा। शिक्षामित्रों के आंदोलन को विभिन्न संगठनों के समर्थन मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अलावा प्रधान संगठन, ब्लॉक प्रमुख और रोजगार सेवक संघ व सफाई कर्मचारियों के संगठन का समर्थन मिला।
भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर ने धरनास्थल पहुंचकर शिक्षामित्रों का ज्ञापन लिया और शासन स्तर तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने समायोजन में गलती की थी, जिसका खामियाजा आज शिक्षामित्रों को भुगतना पड़ रहा हैं। भाजपा सरकार में शिक्षामित्रों के साथ जो उचित होगा वह किया जाएगा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा हमारा संगठन शिक्षामित्रों के साथ हैं। शिक्षामित्रों के लिए जो भी लड़ाई लड़ना होगा उसके लिए संगठन तैयार है। विगत 16 वर्षो से शिक्षामित्रों ने जो प्राथमिक विद्यालय में सेवा दिया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने कहा सुप्रीम कोर्ट के फैसले से एक लाख बहत्तर लाख शिक्षामित्रों को बहुत ही आहत पहुंची हैं। 26 जुलाई से ही पूरे प्रदेश के शिक्षामित्र धरने पर हैं। उनके साथ जो अन्याय हुआ है, वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आदर्श शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष हेमंत यादव ने कहा शिक्षामित्र छह दिनों से धरनारत हैं, बावजूद इसके शिक्षामित्रों के पक्ष में सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस दौरान अष्टभुजा पांडेय, कृपाशंकर राय, इंद्रसेन सिंह, श्यामबिहारी चौधरी, यशवंत सिंह, अशोक मिश्र, प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री योगेंद्र नाथ पांडेय, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह, सतीश चंद त्रिपाठी, उदयभान मिश्र, चंद्रमणि पांडेय, अभय श्रीवास्तव, रूपेश सिंह, पूनम, सतभामा, रामसरन, अशोक यादव, संजीत कुमार, रूबा देवी, सरोज भारती, रश्मि श्रीवास्तव, अनीता पांडेय, अनीता आर्या, विक्रम वर्मा, विजय पांडेय, सुनीता, माया देवी आदि सहित भारी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे।
धरने से स्कूलों पर लटक रहा ताला
शिक्षामित्रों के धरने से जिले के तमाम प्राथमिक विद्यालयों में ताला लटक रहा है। इनमें ज्यादातर ऐसे विद्यालय शामिल हैं, जिनका चार्ज समायोजित शिक्षामित्रों के पास था। बर्डपुर क्षेत्र के डेढ़ दर्जन से ज्यादा विद्यालय प्रभावित हैं। प्राथमिक विद्यालय का चार्ज शिक्षामित्र के पास होने से विकास खंड बर्डपुर के प्राथमिक विद्यालय मोहनाजोत, पिपरसन, कोल्होआ, जमुहवा, रामनगर, ठकुरापुर, रक्सेल, भटौली, मोहम्मदनगर, नागचौरी, भगवनिया, पतिला, तिलसंडी, मगरहिया, महदेइया, फूलवरिया, बनरसिया, मंगलपुर, बैरखा आदि विद्यालय शिक्षामित्रों के धरने के कारण बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती पर लगी रोक हटाने की मांग
प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 12460 सहायक अध्यापक भर्ती को लेकर सोमवार को भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर को ज्ञापन देकर प्रदेश शासन द्वारा लगाई गई रोक को तत्काल हटाने की मांग की गई। इस दौैैरान रवि, बेचन, आशुतोष, अमित, शिवकुमार, मनोज, विमलेंदु और विनोद मौजूद रहे।