फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   72 घंटे से आधा दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप

72 घंटे से आधा दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप

Wed, 07 Jun 2017 11:11 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
72 घंटे से आधा दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। तीन दिन पहले आंधी-पानी के चलते हल्लौर फीडर से ठप हुई बिजली आपूर्ति बुधवार तक बहाल नहीं हो पाई है। फीडर से जुड़े आधा दर्जन से अधिक गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद आपूर्ति बहाल न किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो वह विद्युत उपकेंद्र का घेराव करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

विद्युत सब स्टेशन बैदौला से जुड़े हल्लौर फीडर अंतर्गत लालाजोत, नवलपुर, तेनुआ, गरदहिया, महतिनिया, वासा दरगाह गांव की विद्युत आपूर्ति होती है। सोमवार की रात करीब 11 बजे अचानक आई तेज आंधी-पानी के चलते हुए फाल्ट से क्षेत्र की विद्युत बाधित हो गई थी। मंगलवार की देर रात सिरसिया पावर स्टेशन से आई लाइन मेंआए फाल्ट को ठीक कर अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति तो बहाल कर दी गई, लेकिन हल्लौर फीडर से जुड़े लालाजोत, नवलपुर, तेनुआ, गरदहिया, महतिनिया, वासा दरगाह गांव की आपूर्ति बुधवार को भी भंग रही। क्षेत्र के रामकृष्ण दुबे, लवकुश तिवारी, विश्वनाथ, रामराज मौर्या, परशुराम, घनश्याम पांडेय, इंसान अली, रामप्रसाद चौधरी, कैसर आदि ने बताया कि फाल्ट की शिकायत कई बार विद्युत विभाग के अफसरों से की गई, लेकिन जिम्मेदारों केवल लाइनमैन को भेजकर फाल्ट दूर कराने का आश्वासन दे रहे हैं। कटौती के चलते उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को जागकर रात गुजारनी पड़ रही है। इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ रितेश कौशल का कहना था कि आंधी पानी से 33 हजार पावर की लाइन ब्रेक हो गई थी। अधिकांश क्षेत्र की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। कुछ गांवों में लोकल फाल्ट के चलते आपूर्ति भंग हो जा रही है। इसे ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed