{"_id":"5d8114108ebc3e93d02848fb","slug":"7-crimination-place-siddharthnagar-news-gkp321990591","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ 70 लाख से बनेंगे सात अंत्येष्टि स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ 70 लाख से बनेंगे सात अंत्येष्टि स्थल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने भेजा जिले में बजट, ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगकर करेंगे स्थल का चयन
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले में 1.70 करोड़ की लागत से सात अंत्येष्टि स्थल बनाए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर से धन भी आवंटित हो गया है। ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगने के बाद सातों स्थलों को चिह्नित करके काम शुरू कराया जाएगा।
शवदाह में दिक्कत न हो इसके लिए सपा के कार्यकाल में अंत्येष्टि स्थल बनाने की योजना शुरू की थी। लिहाजा पूर्व की सपा सरकार ने योजना के तहत कार्यकाल के दौरान 32 अंत्येष्टि स्थलों को निर्माण कराया था। एक अंत्येष्टि स्थल के लिए शासन की ओर से 12 लाख रुपये आवंटित किया जा रहा थे। अब भाजपा के सत्ता में आने के बाद राशि को दोगुना करते हुए 24 लाख रुपये प्रति अंत्येष्टि स्थल कर दिया गया है। इसी के तहत जिले में सात स्थलों के लिए एक करोड़ 70 लाख रुपये धन आवंटित किया गया है। अब इस संबंध में ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। डीपीआरओ एके सिंह ने बताया कि अंत्येष्टि स्थल के लिए शासन से बजट मिल गया है। प्रस्ताव मिलने के बाद स्थल बनाए जाएंगे।
इन सुविधाओं से होगा युक्त
सिद्धार्थनगर। विभाग की माने तो इस अंत्येष्टि स्थल पर शेड, लोगों के बैठने के लिए शांति घर, सामान रखने के लिए भंडारगृह, शौचालय, स्नानगृह, शुद्ध पेयजल के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप, मुख्य सड़क तक जाने के लिए इंटरलाकिंग, साथ ही पूरे स्थल को बाउंड्रीवाल से घेरा जाएगा।