फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   68.25% of the votes in the third phase were

तीसरे चरण में 68.25% वोट पड़े

Sat, 05 Dec 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर Updated Sat, 05 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
 ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य पद के लिए तीसरे चरण के लिए चुनाव में जमकर वोट बरसे। वोटरों के उत्साह ने अब तक के दोनों चरणों को पीछे छोड़ दिया। आलम यह था कि शाम साढ़े 4 बजे के बाद भी कई बूथों पर वोटरों की कतार लगी रही। 
विज्ञापन

तीनों ब्लॉकों में 68.25 फीसदी तक मतदान हुआ है। इस दौरान कई जगहों पर मतदाता सूची की खामियों को लेकर विवाद और नोकझोंक की छिटपुट घटनाएं भी हुईं।
 हालांकि उन्हें बड़ा रूप लेने से पहले ही पुलिस-प्रशासन ने काबू में ले लिया। डुमरियागंज, भनवापुर और खुनियांव ब्लॉक में सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के बाद से ही वोटरों की भीड़ बूथों पर उमड़ने लगी थी। परिवार के सभी सदस्यों को लेकर मुखिया सुबह ही बूथों पर डट गए थे।
विज्ञापन

गांव की सरकार चुनने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बेकरार थे। इस बेताबी का ही असर था कि पहले चार घंटों में ही कई बूथों पर 35 से 40 फीसदी तक मतदान हो चुका था। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में मतदान का उत्साह जबरदस्त रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुर्कानशीं महिलाओं ने मतदान के मामले में पुरुषों को भी पीछे छोड़ दिया। बूथ पर महिलाओं की लंबी कतार थी तो पुरुष उससे आधी संख्या में थे। डुमरियागंज ब्लॉक के खोरिया रघुबीर सिंह गांव के एक बूथ पर सुबह 11 बजे तक 190 वोट पड़े थे, इसमें 114 महिलाएं शामिल रहीं।
तेलियाडीह, हल्लौर के बूथों पर भी ऐसी ही स्थिति थी। महिलाएं सुबह ही वोट देकर घर पहुंच गई, तब पुरुष आईडी कार्ड लेकर वोट देने पहुंचे। हल्लौर के बूथ संख्या 201 पर कुल 1061 वोट थे। दोपहर 12 बजे तक इसमें 400 वोट हो चुके थे। यहीं के बूथ संख्या 205 पर साढ़े सात सौ में से 293, बूथ संख्या 206 पर 277 में से 121 मतदाताओं ने दोपहर तक वोट डाल दिया था।

इसके  बाद  बूथों पर छिटपुट मतदाता आते रहे। डुमरियागंज में सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बिथरिया में मतदान के लिए पांच बूथ बनाए गए थे। जहां सुबह 10.40 बजे तक बूथ नंबर 31 पर 250, 32 पर 154, 33 पर 330, 34 पर 228 और बूथ नंबर 35 पर 300 वोट पोल हुआ था। भनवापुर और खुनियांव ब्लाक में भी मतदान को लेकर वोटरों में उत्साह देखने लायक था। दोपहर तक ही ज्यादातर बूथों पर सन्नाटा पसर गया था। इस दौरान डीएम डॉ. सुरेंद्र कुमार व एसपी अजय कुमार साहनी ने भी कई बूथों पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed