फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नर हो या नारी, मतदान सबकी है जिम्मेदारी

नर हो या नारी, मतदान सबकी है जिम्मेदारी

Wed, 08 May 2019 11:27 PM IST
siddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 08 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
नर हो या नारी, मतदान सबकी है जिम्मेदारी
मतदाता जागरुकता रैली - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जागरूकता रैली निकालकर एनएसएस के स्वयंसेवकों, स्काउट-गाइड और स्कली बच्चों ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पहले जलपान, फिर मतदान, नर हो नारी, मतदान सब की जिम्मेदारी आदि नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन


बर्डपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सिद्धार्थ महाविद्यालय में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय से बर्डपुर के बुद्ध चौक तक जागरूकता रैली निकली। दौरान वोट हमारा अधिकार है, राष्ट्र का त्योहार है, चाहे नर हो नारी-मतदान सब की जिम्मेदारी जैसे नारों से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। गणेश नारायण सिंह ने लोकतंत्र को और अधिक विकसित एवं सद्भाव पूर्ण बनाने के लिए देश के प्रत्येक मताधिकार के योग्य हो चुके देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह इस महापर्व में पूरे योग से भागीदारी करें तथा स्वयं तो प्रेरित हो ही साथ ही साथ अपने परिवार एवं साथी को भी प्रेरित करें। महाविद्यालय के प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. पंकज कुमार चतुर्वेदी, डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव, सत्येंद्र बहादुर पाल, हौसला पटेल, हेमलता चतुर्वेदी, केशव यादव, विजय कुमार श्रीवास्तव, पूर्णिमा पांडेय, कपिलदेव, इमामुद्दीन, इजरायल, नसरुद्दीन, घनश्याम पांडेय, शशिधर मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्वीप के तत्वावधान में इटवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पचपेड़वा में स्काउट-गाइड द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को सेक्टर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार प्रजापति के नेतृत्व में हरी झंडी दिखाई गई। रैली के दौरान मतदाता जागरूकता संबंधित नारे पहले मतदान फिर जलपान। सबकी यही सोच हो, शत प्रतिशत वोट हो। लोकतंत्र व सिद्धार्थनगर का रखो मान, शत प्रतिशत करो मतदान। सारे काम छोड़ दो, 12 मई को वोट दो आदि नारे एक स्वर में लगाए गए। रैली के दौरान ही जगह-जगह रुककर स्काउट-गाइड के बच्चियों द्वारा लोक गीत गाकर एवं गांव के महिलाओं को मेंहदी लगाकर 12 मई को मतदान करने के लिये अपने बूथ पर आमंत्रित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बसंत, ग्राम प्रधान राम सुभाष यादव, बीएलओ सरिता श्रीवास्तव के अलावा सभी अध्यापक व ग्रामीणों की सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, भनवापुर ब्लॉक के मंगराव स्थित प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने बुधवार को प्रधानाध्यापक दुर्गेश कुमार मिश्रा के साथ मिलकर आकर्षक मतदाता जागरूकता प्रतीक चिह्न तैयार किया। इसके बाद स्कूली बच्चों की टोली ने प्रतीक चिह्न लगाकर 12 मई को लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान रैली भी निकाली गई। इसी क्रम में बच्चे भारतीय स्टेट बैंक मन्नीजोत पहुंचे। यहां शाखा प्रबंधक समेत समस्त बैंक कर्मचारियों व उपस्थित ग्राहकों को बच्चों ने प्रतीक चिह्न भेंट कर आने वाले देश के महापर्व में शामिल होकर भारत को एक मजबूत लोकतंत्र बनाने की अपील की। शिक्षक प्रदीप कुमार, रणजीत सिंह, ग्राम प्रधान नीरज यादव, सच्चिदानंद मिश्र, छांगुर चौधरी, जगदीश पांडेय, मनोज शुक्ला, तोताराम चौधरी, विजय कुमार, लवकुश, आजाद आदि मौजूद रहे।


निर्भिक होकर करें मतदान
पथरा प्रतिनिधि के अनुसार, बुधवार को दोपहर दो बजे के पथरा थाना परिसर से पुलिस के जवान खोरिया रघुबीर सिंह, पिपरा रामलाल, कोनकटी, तुरकौलिया तिवारी, ककरापोखर, थुम्हवा, अजगरा, मिरवापुर, डिड़ई, बनगवा पड़ाईन, जमुनी, भग्गोभार मिश्रौलिया होते हुए प्राथमिक विद्यालय पथरा बाजार पहुंचे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार दूबे ने लोगों से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान थानाध्यक्ष के अलावा उप निरीक्षक शशिप्रकाश सिंह, वकील यादव, जमालुद्दीन खान, श्रीरामपाल, पारसनाथ कन्नौजिया, यशोदानंद यादव, दीनानाथ यादव, आरक्षी लालधर, अनिल सिंह, रावर्टपाल सैमुअल, राजकुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed