फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   16 घंटे से बिजली ठप, पीनी के लिए परेशान हुए लोग

16 घंटे से बिजली ठप, पीनी के लिए परेशान हुए लोग

Sat, 04 May 2019 10:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
16 घंटे से बिजली ठप, पीनी के लिए परेशान हुए लोग
16 घंटे से बिजली ठप, पानी के लिए परेशान हुए लोग
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल के बिजली के तार में शार्ट-सर्किट से आई समस्या
एसडीएम के आदेश पर भी बिजली निगम के जिम्मेदारों ने नहीं दिया ध्यान
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। परसिया पावर हाउस से जुड़े गांवों में शुक्रवार रात करीब नौ बजे अचानक बिजली चली गई। काफी देर नगर के लोगों ने परसिया पावर हाउस पर बिजली आपूर्ति बाधित होने के बारे में जानकारी लेना चाहा, लेकिन जिम्मेदार निगम के अधिकारियों के फोन पर संपर्क नहीं हो पाने के कारण लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। कस्बे में 16 घंटे आपूर्ति बाधित रही। इससे शनिवार सुबह लोगों को रोजमर्रा की जरूरत के प्रयोग में आने वाले पानी के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर एक बजे आपूर्ति बहाल हुई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

सरकारी अस्पताल के पास एलटी लाइन में हो रहे शार्ट-सर्किट को सही करने के लिए एसडीएम अनिल कुमार ने शुक्रवार रात को बिजली निगूम के एसडीओ को फोन से समस्या बता कर सही करने का निर्देश दिया था। इसके बाद जिम्मेदारों ने आपूर्ति बंद कर दी। नगर पंचायत शोहरतगढ़ समेत गड़ाकुल व नीबीदोहनी गांव में शुक्रवार करीब नौ बजे ठप हुई बिजली आपूर्ति शनिवार दोपहर एक बजे बहाल हुई। इससे लोगों को 16 घंटे बिजली के बगैर गुजारा करना पड़ा। बिजली ठप होने के कारण लोगों को प्रतिदिन जरूरत में लगने वाले पाजनी के लिए दो चार होना पड़ा। पूर्व सभासद रामसेवक गुप्ता ने कहा कि रात में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को सारी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि सूचना पर शुक्रवार की रात बिजली निगम के एसडीओ को सरकारी अस्पताल के पास बिजली के तार में हो रही शार्ट-सर्किट को ठीक करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद बिजली चली गई। एसडीओ आशुतोष अग्रहरि ने बताया कि सरकारी अस्पताल के पास शार्ट-सर्किट के कारण आपूर्ति बाधित रही। जिसको बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed