फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   500 के लिए कर दी मासूम अरमान की हत्या

500 के लिए कर दी मासूम अरमान की हत्या

Wed, 22 Nov 2017 10:54 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
500 के लिए कर दी मासूम अरमान की हत्या
उतारा मौत के घाट - फोटो : सांकेत‌िक च‌ित्र

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सात वर्षीय मासूम अरमान की हत्या मजदूरी के महज 500 रुपये के लिए हुई थी। पिता ने पैसा नहीं दिया तो बेटे को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। ढेबरुआ पुलिस ने बुधवार को इस मामले का खुलासा करते हुए यह जानकारी दी।
गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसओ ढेबरुआ अखिलानंद उपाध्याय के अनुसार रविवार को क्षेत्र के तिरछहवा गांव निवासी मुकीम का पुत्र अरमान (7) संदिग्ध हालात में गायब हो गया था। तहरीर के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया। गत सोमवार को गांव के बाहर गन्ने के खेत में अरमान की लाश बरामद की गई। हत्या धारदार हथियार से हुई थी। पिता मुकीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम भुतहवा निवासी सहजन उर्फ साजन पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की।
विज्ञापन

सुबह मुखबिर की सूचना पर आरोपी को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बताया कि मुकीम व आरोपी एक साथ सरिया बांधने का काम करते थे। सहजान मजदूरी का बकाया पैसा मांगने के लिए मुकीम के पास गया। पैसा देने से इनकार करने के बाद लौटते समय अरमान को गांव के बाहर खेलते हुए देखा। टॉफी देने के बहाने गांव से बाहर ले गया और चाकू से गोद कर हत्या कर दी। पहने हुए शर्ट को मुंह में ठूस दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed