{"_id":"597cb8c94f1c1b86038b477b","slug":"61501345993-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात दो गांवों में नकदी व जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात दो गांवों में नकदी व जेवरात चोरी
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। चोरों ने शुक्रवार रात दो गांवों को निशाना बनाया। गदरहिया गांव के एक मकान से जहां लाखों के जेवरात व नकदी गायब किया तो वासा दरगाह स्थित घर में घुसकर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर गृह स्वामियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर केस दर्ज कर लिया है।
गरदहिया गांव निवासी तैय्यब अली के घर में बीती रात करीब 2 बजे चोर छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए और कमरे में रखा बैग, अटैची व बक्सा तोड़कर सारा सामान समेट कर चंपत हो गए। भोर में जब तैय्यब अली नींद से उठा तो घर के अंदर का सामान बिखरा देख दंग रह गया। तैय्यब के मुताबिक चोर बैग व अटैची में रखा सोने का एक हार, चार अंगूठी सहित करीब 2 लाख रुपये के आभूषण व 17500 रुपये नकदी लेकर फरार हुए हैं। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों को गांव के सिवान में दो टूटा बक्सा मिला। यह तैय्यब अली के घर से चोर उठा लाए थे। उधर, इसी रात वासा दरगाह गांव निवासी खतीजा के घर में भी चोर पीछे के रास्ते घुस गए और कमरे के अंदर बक्से में रखा सोने की अंगूठी, चेन सहित करीब डेढ़ लाख के आभूषण व 500 रुपये नकदी समेट लिया। दोनों पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर चोरी की जानकारी दी है। इस संबंध में भवानीगंज थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। मौके पर पुलिस गई थी। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
एक माह पहले बयारा में हुई चोरी का नहीं हुआ पर्दाफाश
करीब एक माह पूर्व इसी थाना क्षेत्र के बयारा गांव में हुई चोरी का पर्दाफाश पुलिस अभी नहीं कर सकी है। बयारा गांव में 29 जून को अब्दुल अजीम के घर में चोर दाखिल होकर दो महीने बाद उसकी बहन की शादी के लिए रखे करीब 1 लाख 30 हजार के सोने व चांदी के जेवरात के अलावा 45 हजार नकदी उठा ले गए थे। पुलिस को इस मामले में भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है। इससे पहले ही शुक्रवार की रात अलग-अलग गांव के दो घरों को खंगाल कर चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। चोर इन दोनों घरों में रखा करीब साढ़े तीन लाख का जेवर व 18 हजार रुपये नकदी उठा ले गए हैं। लगातार हो रही चोरी की घटना से लोगों में दहशत है। लोगों ने चोरी के घटना का पर्दाफाश कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।