फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   54 corona infected including project director found

परियोजना निदेशक समेत 54 कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 23 Aug 2020 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
54 corona infected including project director found
परियोजना निदेशक समेत 54 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के परियोजना निदेशक (पीडी) समेत 54 संक्रमित पाए गए। रविवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होने के बाद सभी को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। जिले में अब तक 1908 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 1430 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि 461 का इलाज चल रहा है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से 17 लोगों की जान जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग ओर से रविवार को जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक 15 मरीज बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के हरदीहवा गांव में 12, बर्डपुर नंबर 10, परसा और ककरहवा में एक-एक संक्रमित मिले। नौगढ़ ब्लॉक के विकास भवन के परियोजना निदेशक (पीडी) कोरोना संक्रमित पाए गए। इनके अलावा थरौली में तीन, भीमापार, आर्यनगर, खैर पब्लिक स्कूल में एक-एक संक्रमित मिले। बांसी के राप्ती नगर में चार, श्यामनगर में दो, मेचुका और पीडब्ल्यूडी में एक-एक संक्रमित मिले। बढ़नी के वार्ड नंबर पांच में दो, कृष्णनगर में एक मरीज मिला। डुमरियागंज पीएचसी में एक स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित पाया गया। जोगिया के तनजवा गांव में एक संक्रमित मिला। खेसरहा के बस्कोहरिया गांव में तीन, सहिदा में एक मरीज मिला। लोटन के बैरवास और देवपुर में एक-एक मरीज मिले। मिठवल के बनगवां में पांच संक्रमित पाए गए। शोहरतगढ़ डफरा में पांच, सेमरा और गड़ाकुल में एक-एक संक्रमित पाए गए। उसका ब्लॉक के उसका बाजार में एक संक्रमि सहित कुल 54 संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 54 संक्रमित पाए गए। सभी को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed