फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सिद्धार्थ विवि का द्वितीय दीक्षांत समारोह आज, सम्मानित होंगे 28 मेधावी

सिद्धार्थ विवि का द्वितीय दीक्षांत समारोह आज, सम्मानित होंगे 28 मेधावी

Mon, 15 Oct 2018 11:17 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 15 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ विवि का द्वितीय दीक्षांत समारोह आज, सम्मानित होंगे 28 मेधावी
दीक्षांत समारोह के पूर्वाभ्यास में शामिल छात्र-छात्राएं व िश्ाक्षक और कार्यक्रम के लिए सजा मंच। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर/ कपिलवस्तु। सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी कपिलवस्तु का द्वितीय दीक्षांत समारोह मंगलवार (16 अक्तूबर) को आयोजित होगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल रामनाईक करेंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। दोनों अतिथि विवि के 28 मेधावियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट लोगों के आने के कारण नेपाल सीमा पर सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है। कार्यक्रम के मद्देनजर 800 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सोमवार को डीएम और एसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था जांची। विवि द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दीक्षांत समारोह का शुभारंभ सुबह 9.50 बजे होगा।
विज्ञापन



छात्र-छात्राओं ने किया पूर्वाभ्यास
सिद्धार्थनगर।वीसी डॉ. सुरेंद्र दुबे ने बताया कि दीक्षांत समारोह के लिए छात्र-छात्राओं ने सोमवार को पूर्वाभ्यास कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। छात्राओं ने स्वागत गीत और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों  का अभ्यास किया। एनसीसी   कैडेटों ने गार्ड ऑफ ऑनर का अभ्यास किया। इसके  साथ ही मेडल पाने वाले छात्रों ने  भी कार्यक्रम  की तैयारी की। कार्यक्रम को भव्य बनाने का पूरा प्रयास  किया गया है। 
विज्ञापन



28 मेधावियों को मिलेगा सम्मान
नाम कक्षा कॉलेज
1. अपर्णा पांडेय, बीए जेएलएनपीजी कॉलेज महरागंज
2. शुभ्रा बीकॉम एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर
3. कुमारी सीमा बीएससी श्रीराम तीरथ चौधरी महाविद्यालय इमिलिया बसुंधरा उतरौला बलरामपुर
4. दीपशिखा श्रीवास्तव बीएससी एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर
5. अभिषेक कुमार पांडेय बीसीए एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर
6. निधि चित्रांश एलएलबी एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती
7. कुमारी रिंका एमए प्राचीन इतिहास जेएलएन पीजी कॉलेज महरागंज
8. रोहित कुमार एमए अर्थशास्त्र शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती
9. फरहीन फातमा एमए शिक्षाशास्त्र एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती
10. पंकज त्रिपाठी एमए अंग्रेजी पूर्वांचल डिग्री कॉलेज मुंडेरवा बस्ती
11. कु. मोनिका सिंह एमए भूगोल एचआर पीजी कॉलेज खलीलाबाद संतकबीरनगर
12. कु. निमल यादव एमए हिन्दी एचआर पीजी कॉलेज खलीलाबाद संतकबीरनगर
13. रंजन गुप्ता एमए इतिहास सरस्वती देवी महाविद्यालय निचलौल महराजगंज
14. कु. जूही मोदनवाल एमए गृहविज्ञान डॉ. आरएमएल स्नाकोत्तर महाविद्यालय इटवा
15. पुनित पांडेय एमए राजनीति शास्त्र एचआर पीजी कॉलेज खलीलाबाद संतकबीरनगर
16. पायल सोनी एमए मनोविज्ञान एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर
17. अमित कुमार यादव एमए संस्कृत पं. सूर्य नरायण चतुर्वेदी महाविद्यालय नाथनगर संतकबीरनगर
18. कु. ममता चौधरी एमए समाजशास्त्र स्वर्ण प्रभा पीजी कॉलेज आनंदनगर फरेंदा महराजगंज
19. फतिमा एमए उर्दू मौलाना आजाद महाविद्यालय बायाताल कादिरा बाद सिद्धार्थनगर
20. कु. सुष्मिता राय एमकॉम एचआर पीजी कॉलेज खलीलाबाद संतकबीरनगर
21. आरजू खान एमएससी बॉटनी एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर
22. राशिदा खातून एमएससी बॉटनी एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर
23. गुंजन प्रसाद वर्मा एमएससी रसायन विज्ञान एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर
24. सुनील कुमार एमएससी भौतिक विज्ञान एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर
25. प्रवीन कुमार एमए-एमएससी रक्षा एवं सामाजिक विज्ञान एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती
26. राजन एमएससी गणित शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती
27. क्षमा शुक्ला एमएससी जंतु विज्ञान शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती
28. विनीत मिश्रा बीएड एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर
-----


प्रवेश के लिए बनाए गए 10 गेट
- राज्यपाल रामनाईक और सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए कुल 10 गेट बनाएं गए हैं। इसके साथ ही दो हेलीपैड तैयार किए गए हैं। कार्यक्रम के मद्देनजर तीन एएसपी, नौ सीओ, 70 इंस्पेक्टर, 114 एसआई, 470 आरक्षी, 19 हेड कांस्टेबल, 27 महिला आरक्षी, 14 महिला एसआई और एक कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
- सीएम व राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर भारत- नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर सीमापार से आने वाले हर संदिग्ध पर एसएसबी और स्थानीय पुलिस द्वारा निगाह रखी जा रही है और उनकी सघन तलाशी ली जा रही है।


दीक्षांत समारोह में राज्यपाल और सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी। अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
- डॉ.धर्मबीर सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed