{"_id":"5b61ed8f4f1c1be2588b468d","slug":"51533144463-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी चिकित्साधिकारियों ने वापस लिया त्यागपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी चिकित्साधिकारियों ने वापस लिया त्यागपत्र
siddharthnagar
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। वेतन रोकने की कार्रवाई के विरोध में सामूहिक त्यागपत्र देने वाले प्रभारी चिकित्साधिकारियों ने बुधवार को डीएम से वार्ता के बाद इस्तीफा वापस ले लिया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की खराब प्रगति से नाराज होकर वेतन रोकने की कार्रवाई की थी। वार्ता में प्रभारी चिकित्साधिकारियों ने अपनी समस्याएं भी गिनाईं, जिस पर डीएम ने निराकरण का आश्वासन दिया।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू की अध्यक्षता में हुई प्रभारी चिकित्साधिकारियों की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने की जिम्मेदारी सभी की है। अपने-अपने कार्य एवं दायित्व के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। नीति आयोग की ओर से जिले का अति पिछड़े जनपद की श्रेणी में चयन किया गया है। ऐसे में सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों खासकर स्वास्थ विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े कार्यक्रमों की सघन निगरानी की जा रही है।
प्रभारी चिकित्साधिकारियों, अधीक्षकों ने विभागीय समस्या की जानकारी दी, जिस पर डीएम ने निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रभारी चिकित्साधिकारियों ने इस्तीफा वापस ले लिया। इस दौरान पीएमएस संघ के जिला सचिव डॉ. सौरभ चतुर्वेदी समेत अविनाश चौधरी, डॉ. प्रशांत अस्थाना, डॉ. निहालुद्दीन, डॉ. बृजेश शुक्ला, डॉ. डीके चतुर्वेदी, डॉ. शैलेन्द्र मणि ओझा उपस्थित रहे। इससे पूर्व अपर निदेशक रंगजी द्विवेदी ने सीएमओ कार्यालय में सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रमों की समीक्षा की और इस्तीफे से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।