फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   अनशन पर बैठी नीलम की तबीयत बिगड़ी

अनशन पर बैठी नीलम की तबीयत बिगड़ी

Tue, 13 Mar 2018 11:46 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 13 Mar 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
अनशन पर बैठी नीलम की तबीयत बिगड़ी
भूमाफिया के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देता परिवार। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। भूमाफिया के उत्पीड़न से त्रस्त परिवार दूसरे दिन मंगलवार को भी कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन पर डटा रहा। धरनारत लोगों ने जल्द सुनवाई न होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। वहीं अनशन के चलते नीलम का ब्लड प्रेशर लो पाया है। डॉक्टरों ने दवा लेने की सलाह दी, लेकिन परिवार ने मना कर दिया।
विज्ञापन


सदर तहसील के ग्राम नगवा निवासी दयाशंकर पांडेय ने कहा कि ग्राम निवासी एक भूमाफिया व उसके परिजनों की निगाह छह बीघा खेत पर है। कब्जा करने की नीयत से करीब चार माह पूर्व सिंचाई कार्य बाधित कर दिया। अनशन स्थल पर पिता दयाशंकर पांडेय (67), मां सरोज (55), पुत्र विजय कुमार उर्फ गुड्डू (32), अजय कुमार (30), संजय कुमार (25), पुत्री पूनम (36), नीलम (25), पौत्री साक्षी (8) व मिठ्ठू (8 माह) आदि मौजूद रहे। सदर तहसीलदार संतोष ओझा ने कहा कि प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित परिवार से वार्ता का क्रम जारी है। भूमि पर असंवैधानिक रूप से हस्तक्षेप के संबंध में साक्ष्य मिलते हैं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित है।
विज्ञापन


महिलाओं को जान से मारने की धमकी का आरोप
सिद्धार्थनगर। आमरण अनशन पर बैठे परिजनों ने मंगलवार सुबह 8.11 मिनट पर 100 नंबर को सूचना दी कि सदर थाना ग्राम नगवा स्थित आवास पर कुछ लोग घर पर चढ़ कर जान से मारने की धमकी दे रहे है। घर में दादी धूपा देवी (95), सूर्यमती (60) और बहू पूजा (22) मौजूद है। सूचना को संज्ञान में लेने के बाद पीआरवी 1499 के कमांडर रामशेखर मिश्रा व उप कमांडर सुधीर सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ की और लोगों को चेतावनी देकर लौट आए। प्रभारी यूपी 100 राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि सूचना पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची थी। लोगों को चेतावनी देने के बाद वापस लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed