{"_id":"5a15ac2d4f1c1b156b8b7921","slug":"51511369773-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के चलने वालों से वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के चलने वालों से वसूला जुर्माना
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
हेलमेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आईजी जोन गोरखपुर मोहित अग्रवाल के निर्देश पर बुधवार को हेलमेट व सीट बेल्ट दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान विशेष चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों का चालान किया गया और वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। एसपी डॉ.धर्मबीर सिंह ने हाईडिल तिराहा पर खुद वाहनों की चेकिंग की और बाइक चालकों को हेलमेट लगाने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों की जानकारी रखें और उसका पालन करें। इसी क्रम में सीओ सदर डीके सिंह ने सांड़ी तिराहा पर लगभग तीन घंटे चेकिंग किया। एसओ खेसरहा रणधीर मिश्र ने वाहनों का चालान न कर उसी पैसे से हेलमेट खरीदवाकर बाइक चालकों को पहनाया। जोगिया एसओ हरिनरायन दीक्षित ने चेकिंग करके 71 वाहन चालकों से 27950 रुपये जुर्माना वसूल किया और 10 वाहनों का चालान किया। लोटन में एसओ अंजनी कुमार राय ने 18 वाहनों का चालान कर 2100 रुपये सम्मन शुल्क वसूला। डुमरियागंज में सीओ सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में चले अभियान के दौरान 92 वाहनों से 29900 रुपये जुर्माना वसूला गया। बाइक चलाने के दौरान हेलमेट पहनने का भी संदेश दिया। भवानीगंज में एसओ प्रदीप सिंह, पथरा में एसओ दिनेशचंद्र चौधरी व त्रिलोकपुर में एसओ अरविंद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अभियान चलाया।