फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   हेलमेट लगाने पर ही छूटेगी गाड़ी

हेलमेट लगाने पर ही छूटेगी गाड़ी

Sat, 29 Jul 2017 10:03 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
हेलमेट लगाने पर ही छूटेगी गाड़ी
सिद्धार्थनगर। बाइक चलाते समय हेलमेट लगाना अब जरूरी होगा। ऐसा न करने पर चेकिंग के दौरान पुलिस बाइक रोक लेगी और तब तक नहीं छोड़ेगी, जब तक हेलमेट खरीद की रसीद नहीं दिखा दी जाती। चालकों को हेलमेट पहनाने के लिए पुलिस ने चालान की बजाय यह नया तरीका अपनाया है। इसे ऑपरेशन कवच नाम दिया गया है। आईजी जोन मोहित अग्रवाल के निर्देश पर यह अभियान जिले में शुरू किया गया है।
विज्ञापन

यातायात सुरक्षा को लेकर तमाम कोशिशों के बावजूद हेलमेट पहनने की प्रवृत्ति नहीं बढ़ पा रही। नतीजा हादसों के रूप में सामने है। सड़क हादसे में अक्सर बाइक चालक हेलमेट के अभाव में जान गंवा रहे हैं। इसे संज्ञान में रखते हुए आईजी ने बिना हेलमेट बाइक चालकों पर ऑपरेशन कवच की शुरूआत करने का निर्देश दिया है। निर्देश में यह कहा गया है कि पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान जुर्माना भरने पर ही नहीं मानेगी। जरूरत के अनुसार बाइक भी जब्त कर कागज जमा करवाएगी। हेलमेट खरीदकर रसीद दिखाने के बाद ही बाइक मुक्त किया जाएगा। माना जा है कि इस मुहिम से अधिकांश बाइक चालक हेलमेट लगाकर चलेंगे और जिनके पास नहीं रहेगा वह खरीदकर हेलमेट पहनना शुरू कर देंगे। इससे दुर्घटना के बाद तत्काल होने वाली मौत में कमी आएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में एएसपी अरविंद मिश्र ने बताया कि बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों की चेकिंग की जा रही है। बाइक जब्त कर हेलमेट खरीदने के लिए बाध्यता के संबंध में जानकारी नहीं है। यह जरूर है कि पकड़े जाने वालों को हेलमेट खरीदने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्धों के लिए चक्रव्यूह बनाकर होगी कार्रवाई
पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह की भी शुरूआत की है। इसमें त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाकर पुलिस चेंकिग करेगी। पुलिस के मुताबिक इसमें उन्हीं दो पहिया व चार पहिया वाहनों की चेकिंग की जाएगी जो संदिग्ध दिखेंगे। इसके अलावा जिन्हें बड़े वाहनों में काली फिल्म लगी होगी। उनकी चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed