फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   50 percent posts of professors are vacant in medical college

Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज में 50 प्रतिशत प्रोफसरों के पद रिक्त

Mon, 11 Sep 2023 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
50 percent posts of professors are vacant in medical college
मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसिन एवं फॉमोकोलोजी में नहीं हैं एक भी फैकल्टी
विज्ञापन

एमबीबीएस द्वितीय सत्र की जनवरी में होनी है परीक्षा, मेडिकल के छात्र-छात्राएं हैं परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी 50 प्रतिशत के करीब सिमट गई है। इस कारण कॉलेज की मान्यता पर तलवार लटक रही है। काफी प्रयासों के बावजूद भी फैकल्टी नहीं बढ़ सकी, जबकि सीनियर फैकल्टी की अधितकर सीटें रिक्त हैं। फोरेंसिक मेडिसिन एवं फार्माकोलोजी विभाग में एक भी फैकल्टी नहीं है। इस कारण मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राओं को कोर्स की तैयारी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन को चुनौती है कि नेशनल मेडिकल कमीशन (एमएमसी) की टीम का राउंड हुआ तो मान्यता बचाने के लिए जवाब देने में मुश्किलें आएंगी। मेडिकल कॉलेज में प्रत्येक शुक्रवार को वॉक इन इंटरव्यू के लिए टीम बैठ रही है ताकि जल्द ही चिकित्सा शिक्षकों की सीटों पर नियुक्ति हो जाए।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के तीसरे सत्र में फैकल्टी के 52 पदों में सिर्फ 28 फैकल्टी है। फोरेंसिक मेडिसिन एवं फार्माकोलोजी विभाग में फैकल्टी के 4-4 पद हैं, लेकिन इन विभागों में एक भी नियुक्ति नहीं हो सकी है। एमबीबीएस द्वितीय सत्र की परीक्षाएं जनवरी में होनी है। इन कक्षाओं में पढ़ाने के लिए ट्यूटर भेजा रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं को कोर्स पूरा करने में परेशानी आ रही है। इसी प्रकार एनॉटामी विभाग के तीन पदों में सिर्फ एक फैकल्टी की नियुक्ति हो चुकी है। फैकल्टी की कमी के कारण चिकित्सा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ऐसे जानें
सीट, पद नियुक्ति
प्रोफेसर 8 2
एसोसिएट प्रोफेसर 20 3
असिटेंट प्रोफेसर, 24 23
-------
वर्जन
मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की नियुक्ति के लिए प्रत्येक शुक्रवार को वॉक इन इंटरव्यू किया जा रहा है। पहले से ही फैकल्टी 50 प्रतिशत के आसपास रही है। एमबीबीएस तृतीय सत्र में पद बढ़े और नियुक्तियां भी हुई। फैकल्टी बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
डॉ. एके झा, प्रभारी प्राचार्य
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed