फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   477 grams of silver recovered two arrested

Siddharthnagar News: 477 ग्राम चांदी बरामद, दो गिरफ्तार

Sun, 03 Sep 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 03 Sep 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
477 grams of silver recovered two arrested
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने शनिवार चेकिंग के दौरान एक महिला और एक नेपाली पुरुष को पकड़ा। उनके कब्जे से 477 ग्राम चांदी बरामद किया गया। पूछताछ करने के बाद ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


कमांडिंग अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि सीमा स्थित स्तंभ संख्या 544 के समीप चेक पोस्ट के रास्ते चांदी के आभूषणों की तस्करी होने वाली है। सूचना प्राप्त होते ही चेक पोस्ट ड्यूटी पर तैनात सहायक उप निरीक्षक पिनाकी यादव के नेतृत्व में टीम चेक पोस्ट के रास्ते आने-जाने वाले लोगों की गहन रूप से तलाशी ली जाने लगी। इसीक्रम में एक महिला और एक पुरुष भारत से नेपाल की तरफ जा रहे हैं। संदेह के आधार पर जवानों ने उनको रुकने का इशारा किया गया। चेक पोस्ट पर तैनात कार्मिकों द्वारा उनकी तलाशी ली गई। जिसमें महिला के बैग से चांदी के बने हुए ताबीज, पायल और अंगूठी के आभूषण बरामद हुए। महिला ने अपना नाम पुष्पा कुमारी पत्नी अजय कुमार सोनार निवासी मैनाहिया थाना भैरहवा जिला रुपनदेही नेपाल तथा पुरुष ने अपने आप को उक्त महिला का पति बताया। इसके बाद चांदी सहित दोनों को ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed