{"_id":"622632c7d323b53ad674d7b2","slug":"460-personnel-will-count-the-votes-of-the-assembly-elections-siddharthnagar-news-gkp429205222","type":"story","status":"publish","title_hn":"460 कर्मी करेंगे विधानसभा चुनाव की मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
460 कर्मी करेंगे विधानसभा चुनाव की मतगणना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
460 कर्मी करेंगे विधानसभा चुनाव की मतगणना
लोहिया कला भवन में मतगणना कर्मियों का हुआ प्रशिक्षण
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव की मतगणना 460 कर्मचारी 10 मार्च को सुबह आठ बजे से कराएंगे, जिन्हें मतगणना स्थल नवीन मंडी परिसर में सुबह छह बजे पहुंचना होगा। ये बातें सीडीओ पुलकित गर्ग ने लोहिया कला भवन में सोमवार को मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण के दौरान कहीं।
सीडीओ पुलकित गर्ग ने कहा कि समस्त मतगणना कार्मिक समय से पहुंचकर निर्धारित स्थल पर बने डिकोडिंग काउंटर से अपनी विधानसभा व मतगणना टेबल संख्या का ड्यूटी आदेश प्राप्त कर लें। मतगणना हाल में कोई भी मतगणना कार्मिक मोबाइल फोन लेकर नहीं जाएगा। माचिस, लाइटर, चाकू, पान, गुटका, सिगरेट आदि भी नहीं ले जाएंगे। मतगणना कार्य विधानसभावार 14 टेबलों पर होगी। मतगणना कार्मिकों को पीपीटी के माध्यम से एवं निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वीडियो दिखाकर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 460 के सापेक्ष 455 कर्मी उपस्थित रहे। अनुपस्थित पांच कार्मिकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने तथा एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायन मौर्य, परियोजना निदेशक सुरेंद्र गुप्ता, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड आरके सिंह, सीडीपीओ मो. अरशद आदि उपस्थित रहे।
सात बजे तक पहुंचें एजेंट
डीएम दीपक मीणा ने बताया कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से मतगणना संपन्न कराना प्राथमिकता है। सभी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के एजेंट मतगणना स्थल पर सुबह सात बजे तक पहुंच जाएं, हालांकि इसके बाद भी उनके आने पर रोक नहीं होगी। उनके निर्धारित समय से पहुंचने से मतगणना कार्य में सहूलियत होगी।