फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मोदी के नाम पर छा गए शाह .

मोदी के नाम पर छा गए शाह .

Thu, 09 May 2019 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
मोदी के नाम पर छा गए शाह .
‘मोदी’ के नाम पर छा गए ‘शाह’
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर मांगे वोट
35 मिनट के संबोधन में केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छाए रहे
जिला जेल के सामने ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी सांसद जगदंबिका पाल के समर्थन में हुई सभा

नीरज मिश्र
सिद्धार्थनगर। भाजपा प्रत्याशी सांसद जगदंबिका पाल के पक्ष में चुनावी फिजां बनाने आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर पूरी तरह से छा गए। मोदी को मुंबई आतंकी हमले में मारे गए सैनिकों के प्रतिशोध के रूप में बड़े फैसले लेने वाला पीएम बताया। कहा कि मोदी का सीना 56 इंच का है। जिसके सामने पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए हैं।
जिला जेल के सामने स्थित ग्राउंड में आयोजित विजय महासंकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक 297 क्षेत्रों में जा चुका है। हर क्षेत्र में अलग बोली, भाषा, खान-पान, वेशभूषा सब कुछ बदला दिखाई देता है। लेकिन केवल एक चीज नहीं बदली दिखाई देती है, वह है मोदी-मोदी। कहा कि राहुल बाबा को लगता है कि मोदी की प्रशंसा हो रही है। लेकिन वह नहीं जानते हैं कि यह 125 करोड़ हिंदुस्तानी जनता का आशीर्वाद है। इस पर जनता खड़े होकर मोदी मोदी के नारे लगाने लगती है। कहा कि गर्मी बढ़ते ही राहुल बाबा और अखिलेश यादव विदेश चले जाते है। सोनिया गांधी तक को पता नहीं चलता है कि उनका बेटवा कहां है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 सालों से कोई छुट्टी नहीं लिए। वह केवल देश की गरीब, दलित, आदिवासी, युवा, बुजुर्ग के लिए काम करते हैं।
विज्ञापन

सोनिया और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि मुंबई के हमले समय भी दोनों लोग खामोश रहे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 दिनों के भीतर पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मार गिराया। कहा कि जो काम 70 सालों में नहीं हो सका। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पांच साल में हो गया है। उन्होंने देश की आन और तिरंगे की शान लिए मोदी को वोट देने की अपील की। कहा कि मोदी के कद का विपक्ष में कोई नेता नहीं है। इस पर भीड़ खड़ा होकर मोदी और शाह के नारे लगाने लगे। जिस पर वह बेहद खुश होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए। इस बीच उन्होंने भारत माता के जयकारे से अपने संबोधन को समाप्त करते हुए जगदंबिका पाल के जीत दिलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed