फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नए असलहों से लैश होगी पुलिस

नए असलहों से लैश होगी पुलिस

Tue, 09 Apr 2019 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
नए असलहों से लैश होगी पुलिस
जिला पुलिस को मिला 100 इंसास राइफल और 20 पिस्टल
विज्ञापन

जिला पुलिस को मिला 100 इंसास राइफल और 20 पिस्टल
एके-47 की भी की गई है डिमांड
लोकसभा चुनाव के तहत आया असलहा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले की पुलिस लोकसभा चुनाव में नए असलहों से लैश दिखेगी। चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान मेें रखते हुए 100 इंसास राइफल और 20 पिस्टल शासन की ओर से मिला है। एसपी ने उन असलहों को संबंधित पुलिसकर्मियों को सौंप दिया है।

सुरक्षा के तहत जिला स्तर से पुलिसकर्मियों के लिए समय-समय पर असलहों के लिए डिमांड भेजी जाती है। जिससे पुलिस को असलहों से लैश किया जा सके। पुलिस के लिए चुनाव सबसे अहम है और ड्यूटी के समय असलहा का होना बेहद जरूरी। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मुख्यालय की ओर से जिले को असलहा मिला है। इसमें 100 इंसास राइफल और 20 पिस्टल है। जिले के थानों पर मौजूद असलहों की संख्या को देखते हुए आए असलहों को थानों को आवंटित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इससे चुनाव में किसी भी प्रकार की विषम परिस्थिति में जवान पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर सकें। इसके अलावा दो मेटल डिटेक्टर मशीन भी मिला है। जिससे कोई संदिग्ध व्यक्ति सभा में दाखिल होने से पहले ही मेटल डिटेक्टर की जद में आकर पकड़ा जा सके। माना जा रहा है कि असलहों के मिलने से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि 100 इंसास राइफल और 20 पिस्टल मिले हैं। जिसे जवानों में बांटा जा रहा है। इसके अलावा एके-47 की भी डिमांड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed