फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   गन्ना बकाए पर गरजे किसान

गन्ना बकाए पर गरजे किसान

Mon, 15 Oct 2018 11:17 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 15 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
गन्ना बकाए पर गरजे किसान
डुमरियागंज मासिक पंचायत कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते भाकियू भानू गुट के किसान - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने सोमवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मैदान में मासिक पंचायत लगाई। इस मौके पर आम जनता और किसानों से संबंधित आठ सूत्री एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार लालता प्रसाद को सौंपा गया।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के मंडल उपाध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद मिश्र ने कहा कि गन्ना किसानों के बकाए का ब्याज सहित भुगतान किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन लाभार्थियों का आवास बनकर तैयार हैं, उन्हें अतिशीघ्र आवास निर्माण का मनरेगा मजदूरी का भुगतान किया जाए। तहसील क्षेत्र में बनाए गए सभी धान क्रय केंद्रों को निर्धारित समय पर चालू करवाया जाए। इसके अलावा बढनी कोल्ड स्टोर से किसानों को खाद वितरित की जाए। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष यार अली ने कहा कि क्षेत्र के भैसहियां और हिसामुद्दीनपुर गांव में 2008 में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत जो मीटर लगाए गए थे, उन्हें न तो अब तक सील किया गया है और न ही कनेक्शन दिया गया है। इस दौरान संतराम चैहान, सालिकराम, घनश्याम केवट, पूर्णमासी, मोल्हू प्रसाद, अंगद वर्मा, ओमप्रकाश चौधरी, रामप्रकाश, मो. असलम, रामशब्द पाल, राम अजोरे यादव, अकरम अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed