विद्यालयों में बुक बैंक बनेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देश में बीएसए ने कहा कि सभी अपने विद्यालयों में बुक बैंक अतिशीघ्र तैयार करा लें। इसके लिए विद्यालय में पहले से रखी गई पुस्तकों, उत्तीर्ण छात्रों से उनकी पुरानी पुस्तकें या अन्य स्रोतों से प्राप्त पुस्तकों का संकलन कर प्रत्येक विद्यालय में सुव्यवस्थित एवं आकर्षक ‘बुक बैंक’ का निर्माण कर लें। विद्यालय की जांच में लगाए गए अधिकारियों को निदेर्शित करते हुए कहा कि वह निरीक्षण के दौरान बुक बैंक का जायजा जरूर लें और रिपोर्ट दें। बेहतर बुक बैंक का निर्माण करने वाले विद्यालयों को पुरस्कृत किया जाएगा। जनपद में कुल 1924 प्राथमिक 740 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। बुक बैंक प्रत्येेक दशा में सभी 2664 विद्यालयों में उपलब्ध होना चाहिए।