{"_id":"5aa80c8f4f1c1b71778b530d","slug":"41520962703-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिवसीय हिंदू नववर्ष महोत्सव कार्यक्रम का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिवसीय हिंदू नववर्ष महोत्सव कार्यक्रम का आगाज
siddharthnagar
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज में नव वर्ष महोत्सव के कार्यक्रम को संबोधित करते राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के मैदान में धर्मरक्षा मंच और दिव्य भारत निर्माण ट्रस्ट के संयुक्त संयोजन में हिंदू नववर्ष महोत्सव का आगाज मंगलवार की देर शाम हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर ने मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने हिंदू नव वर्ष के आयोजन को अनूठा और अद्भुत करार दिया। कहा कि इससे भारतीय सनातन धर्म और परंपराएं प्रगाढ़ होंगी।
उन्होंने कहा कि आगे चलकर यह राष्ट्रीय पहचान से जुड़ेगा। केंद्र और प्रदेश सरकार किसान, गरीब, बेरोजगार और मजदूरों के साथ ही व्यापारियों के हित में जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभ पहुंचा रही है। भाजपा सरकार में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यहां की जनता ने उन्हें अपना जन प्रतिनिधि चुना है। हिंदू नववर्ष कार्यक्रम को योग गुरु महेश योगी के सहयोग से भव्यता प्रदान करने के लिए इसे पांच दिवसीय बनाया गया है। कार्यक्रम का मकसद हिंदुत्व और भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करना है, जिससे समाज में फैली अराजकता को दूर कर समरसता कायम किया जा सके। सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि यह कार्यक्रम जिले के लिए गौरव की बात है।
इससे जिले को अलग पहचान मिलेगी। इससे पूर्व दिव्यांग वाणी शुक्ला ने अपने नृत्य से सबका मन मोह लिया। संचालन दिव्य भारत निर्माण ट्रस्ट के सचिव नीरज त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर राकेश शास्त्री, धर्मरक्षा मंच के अध्यक्ष अशोक अग्रहरि, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, नरेंद्रमणि त्रिपाठी, कुंवर अजय सिंह, अज्जू हिंदुस्तानी, राजू पाल, मधुसूदन अग्रहरि, रामप्रकाश गौतम, राहुल सिंह, लवकुश ओझा, श्यामसुंदर अग्रहरि, शंभू प्रसाद अग्रहरि, रमेश पांडेय, दिलीप चतुर्वेदी, वीरेंद्र अग्रहरि, विजय बहादुर सिंह, जगदंबा सिंह, अष्टभुजा पांडेय, सूर्यप्रकाश श्रीवास्तव, गौरव मिश्रा, कमलेंद्र त्रिपाठी, अमरेश सिंह, लालजी शुक्ला और भोला सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
एनकाउंटर से अपराधी दहशत में
डुमरियागंज। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अनिल ने पिछले एक साल में सूबे की काननू व्यवस्था में व्यापक सुधार का दावा किया है। उन्होंने कहा कि कड़ी कार्रवाई और एनकाउंटर से अपराधियों में भय उत्पन्न हुआ है। इसका असर कानून-व्यवस्था पर दिख रहा है। विकास की राह पर बढ़ रहे यूपी में विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं, इसलिए वह एनकाउंटर के मामले उठा रहे हैं। उद्घाटन समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में अनिल राजभर ने यह बातें कही।