फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सिक्का नहीं लेने की शिकायत सांसद से

सिक्का नहीं लेने की शिकायत सांसद से

Wed, 15 Nov 2017 11:20 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
सिक्का नहीं लेने की शिकायत सांसद से
10 रुपये के सिक्के

विज्ञापन
उसका बाजार (सिद्धार्थनगर)। उसका विकास क्षेत्र के व्यवसायी इन दिनों बैंकों में सिक्का जमा नहीं करने को लेकर परेशान हैं, आए दिन बैंक में व्यवसायियों की झड़प बैंक कर्मियों से होती रह रही है। बुधवार को नगर क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे सांसद जगदंबिका पाल से जगदीश अग्रहरि, विजय अग्रहरि, रविंद्र जायसवाल, महेंद्र अग्रहरि, रजत जायसवाल, शंखू साहनी ने अपनी आपबीती सुनाई और इसका निराकरण कराने की मांग की। बताया कि उसका बाजार क्षेत्र पूरी तरह से ग्रामीण परिवेश वाला बाजार है, खरीदारी के दौरान ग्रामीण सिक्कों का ज्यादा प्रयोग करते हैं, जिसे लेना व्यवसायियों की मजबूरी है। वह इसे बैंक में जमा करने जाते हैं तो, बैंक के लोग सिक्का जमा करने से मना कर देते है। इससे इनके व्यवसाय पर विपरीत असर हो रहा। सांसद ने इसके लिए जिलाधिकारी से बात कर समाधान के लिए कहा है। डीएम कुणाल सिल्कू ने कहा कि जल्द ही बैंक मैनेजर के साथ बैठक कर समस्या समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed