फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 04 Nov 2017 10:27 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
सिद्धार्थनगर। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने नदियों में आस्था की डुबकी लगाई। कुछ श्रद्धालुओं ने परंपरा का निवर्हन कर गौ-दान किया। मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरने वाली नदियों के घाटों पर मेला का आयोजन किया गया। भक्तों ने लोटन ब्लॉक में जगन्नाथ मंदिर में प्रतिमा स्नान कराया। मंदिरों में दर्शन-पूजन किया गया। महिलाओं ने व्रत रखा। बांसी में आल्हा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्यालय से गुजर रहे जमुआर नाला स्थित बैकुंठ धाम घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सोहांस मार्ग स्थित नवनिर्मित पुल के पास भी लोगों ने स्नान किया। डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने सिंहेश्वरी मंदिर, संकटमोचन मंदिर, हनुमान गढ़ी आदि स्थानों पर दर्शन-पूजन किया। जोगिया स्थित ककरही घाट पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। योगमाया मंदिर में दर्शन-पूजन किया। लोटन ब्लाक में घोघी नदी के तट पर स्थित जगन्नाथ स्वामी मंदिर में स्नान मेला का आयोजन किया गया। परंपरा का निवर्हन करते हुए बछिया छू कर दान पुण्य किया गया। बांसी में राप्ती नदी तट स्थित रानी मोहभक्त लक्ष्मी स्नान घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान-दान किया। पुण्य प्राप्ति के लिये गौ-दान व अन्न-दान किया।
विज्ञापन

महिलाएं लोकगीत गाते हुए घाट तक पहुंची। तहसील क्षेत्र के राप्ती व बूढ़ी राप्ती नदी के टेढ़िया में भी मेले का आयोजन किया गया। मेले में घरेलू उपयोग के सामान, बच्चों के खिलौने व मिठाई की दुकानें सजी रही। लोगो ने मेले में जमकर खरीदारी की। कई स्थानों पर परंपरा के अनुसार भेड़ का मुकाबला कराया गया। कुछ गांवों में आल्हा का आयोजन हुआ। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पकड़ी बाजार में बूढ़ी राप्ती नदी में लोगों ने डुबकी लगाई। जगह-जगह मेला भी लगा। बानगंगा नदी के बैदौली घाट जम्हिरिया घाट पर भी लोगों ने स्नान करने के बाद पूजापाठ किया। शोहरतगढ़ के बानगंगा बैराज पर लोगों ने नदी में स्नान किया। सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। बैराज के पास लगे मेला में ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था
सिद्धार्थनगर। कार्तिक पूर्णिमा पर सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने को लेकर प्रशासन ने चुस्त सुरक्षा व्यवस्था किया। मुख्यालय समेत सभी घाटों पर पुलिस की व्यवस्था की गई थी। महिला आरक्षी सादे वेश में घूमती रही। वहीं एसओ व सिपाही स्नान करने वालों पर निगाह बनाए रहे।


रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनी कार्तिक पूर्णिमा
सिद्धार्थनगर। सोहांस क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामपुर के जंगली बाबा स्थान, ग्राम भेलौजी के टोला महुवा माफी व कौलपुर ग्रांट मैनहवा के टोला मल्लाहडीह नदी के तट पर कार्तिक पूर्णिमा पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। जंगली बाबा के स्थान के कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा नेता कन्हैया पासवान, मल्लाहडीह के कर्यक्रम की शुरुआत लोटन के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुबारक खान व महुआ माफी में कार्यक्रम की शुरुआत सांसद प्रतिनिधि रिंकू पाल ने फीता कर किया। कार्यक्रमों में राकेश यादव, केशव राजभर, शीतल प्रसाद द्विवेदी, संपूर्णानंद, केशव राजभर और कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed