फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   41 sacks of rice loaded in pickup recovered, three arrested

Siddharthnagar News: पिकअप में लदा 41 बोरी चावल बरामद, तीन गिरफ्तार

Fri, 01 Sep 2023 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 01 Sep 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
41 sacks of rice loaded in pickup recovered, three arrested
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी बजहा के जवानों ने बुधवार रात चेकिंग के दौरान नेपाल चावल लेकर जा रहे तीन तस्करों को पकड़ा। उनके पास से पिकअप में लदे 41 बोरी चावल बरामद किए। पूछताछ के बाद बरामद चावल सहित आरोपियों को खुनुवा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


एसएसबी 43वीं वाहिनी के कमांडिंग अधिकारी शक्ति सिंह ने कहा कि सूचना मिली की भरवलिया गांव से होते हुए सीमा स्तंभ संख्या 551 के पास से चावल की तस्करी होने वाली है। उप निरीक्षक मुकेश कुमार चौधरी जवानों के साथ गांव के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर लादे एक बोरी को छोड़ भागने लगा। गस्ती दल द्वारा उनका पीछा कर पिकअप चालक के साथ दो अन्य लोगों को पकड़ लिया गया। पिकअप स 41 बोरी चावल बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्तियों ने अपनी पहचान अर्जुन यादव निवासी बरगदी थाना कपिलवस्तु, धीरेद्र कुमार जायसवाल, अजय गुप्ता निवासी अहिरौला बताया। बरामद चावल को खुनुवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed