{"_id":"d55725586baee1877901951719c7b03d","slug":"40-percent-acquited-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 फीसदी ने छोड़ी लेखपाल परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 फीसदी ने छोड़ी लेखपाल परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकबंदी लेखपाल की लिखित परीक्षा में रविवार को 40 फीसदी बच्चे अनुपस्थित रहे। जिले के 27 केद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा का संचालन हुआ। देर शाम तक डाकघर से स्पीड पोस्ट पार्सल के जरिए उत्तर पुस्तिकाओं को भेजने का सिलसिला जारी रहा।
परीक्षा के लिए बस्ती और संतकबीरनगर जिले के अभ्यर्थियों का सेंटर जिले में बनाया गया था। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी आठ बजे से ही केंद्रों पर उमड़ने लगे थे। गहन चेकिंग के बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। करीब दो घंटे के पेपर में अभ्यर्थी योग्यता साबित करने में जुटे रहे। इस दौरान सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की टीमें लगातार चक्रमण करती रहीं।
जिलाधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार व एसपी अजय कुमार साहनी ने रघुवर प्रसाद इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
नकलविहीन परीक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए। परीक्षा के नोडल अधिकारी आनंद स्वरूप के मुताबिक जिले में 15950 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें काफी बच्चे अनुपस्थित रहे। उत्तर पुस्तिका को सील कर स्पीड पोस्ट पार्सल से डाकघर के माध्यम से भेजा जा रहा है। उधर, शोहरतगढ़ क्षेत्र के सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज में 600 में 217, शिवपत इंटर कॉलेज में कुल 800 में से 311 अनुपस्थित रहे।