फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   40 degree temperature

40 पहुंचा पारा, लोग बेहाल, तेज हवा से हुई परेशानी

Sat, 23 Apr 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
40 degree temperature
40 पहुंचा पारा, लोग बेहाल, तेज हवा से हुई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। शनिवार को तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। वहीं गर्म हवाओं ने मौसम को और सुर्ख बना दिया। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते रहे।
तेज धूप और गर्म हवा से लोग एक सप्ताह से बेहाल हैं। वहीं, लेकिन शनिवार सुबह की शुरुआत तेज धूप और गर्म हवाओं से होने से सुबह 10 बजे ही तापमान 31 डिग्री सेल्सिसिय पहुंच गया। जो दोपहर एक बजते-बजते 35 और तीन बजे 38-40 डिग्री तक पहुंच गया। गर्म हवा चलने का सिलसिला शाम पांच बजे तक जारी रहा। गर्मी की वजह से डुमरियागंज तहसील मुख्यालय पर दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा सा पसरा रहा।
विज्ञापन

बिजली कटौती से लोग परेशान
डुमरियागंज। तापमान बढ़ने के साथ ही लोगों पर बिजली कटौती की मार भी पड़नी शुरू हो गई है। डुमरियागंज क्षेत्र में प्रतिदिन दोपहर 11 बजे बिजली गुल हो जा रही है और फिर पांच बजे आती है। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। वहीं, बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। एसडीओ विद्युत बबलू चौधरी ने बताया कि विद्युत कटौती स्थानीय स्तर पर नहीं की जा रही है। सिरसिया पावर स्टेशन को, पावर ग्रिड स्टेशन से जितनी सप्लाई मिल रही है उतनी सप्लाई दी जा रही है। लोकल फाल्ट को ठीक करने के कारण कभी कभार बिजली काटनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूल भरी आंधी से तहसील परिसर व कस्बों में सन्नाटा
इटवा। कड़ी धूप के बीच शनिवार को आई धूलभरी आंधी के कारण इटवा कस्बे सहित छोटे-छोटे बाजारों में सन्नाटा छा गया। इस आंधी के चलते लोगों का सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। वहीं, तहसील परिसर में इस धूलभरी आंधी से बार के लिए बने टीनशेड में बैठना मुश्किल हो गया। कस्बा, बाजार व गांव के घर जली हुई पराली की काली राख से पट गए।

वहीं, सड़कों के किनारे रखी हुई बालू व मोरंग राहगीरों के लिए अलग मुसीबत बने हुए हैं। जिसके चलते 10 बजे से शाम चार बजे तक सड़कों, कस्बों व छोटे-छोटे बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ है। सबसे बुरा हाल इटवा तहसील परिसर का है। यहां परिसर के अंदर बन रही सीसी रोड के लिए रखा गया बालू व बनी हुई सीसी रोड पर नमी के लिए की गई मेड़ बंदी अब सूखकर वादकारियों व अधिवक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गई है। अधिवक्ता विजय कुमार पांडेय, संत प्रसाद मिश्र, जगदंबा गुप्ता, अब्दुल हलीम का कहना है कि पूरे परिसर में पानी का छिड़काव किए बगैर टीनशेड में बैठना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed