फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   37 corona positive found

जिले में 37 कोरोना संक्रमित मिले

Tue, 21 Jul 2020 06:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
37 corona positive found
जिले में 37 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

संक्रमित मिले मरीजों में चार साल का बच्चा भी शामिल
इटवा, बांसी, शोहरतगढ़ और सदर तहसील क्षेत्र से मिले संक्रमित
रिपोर्ट आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में किया गया भर्ती
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 452 कोरोना संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 37 कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमित मरीजों में एक चार वर्ष का बच्चा भी शामिल है। रिपोर्ट आने के बाद सभी को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जिले में अब तक 452 कोरोना संक्रमित मिले चुके हैं। इनमें 278 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि 164 लोगों को इलाज चल रहा है और अब तक 10 लोगों की मौत हुई है।
शोहरतगढ़ में लगातार संक्रमित पाए जाने के यहां से रोजाना सैंपल भेजे जा रहे हैं। शोहरतगढ़ नगर पंचायत के चार कर्मचारियों और तहसील क्षेत्र के गांव की दो महिलाओं सहित कुल 13 लोगों का सैंपल लिया गया था। बांसी कस्बे के एक मोहल्ले की तीन महिलाओं सहित 11 लोगों का सैंपल लिया गया था। इटवा तहसील क्षेत्र के चार अलग-अलग गांव निवासी दो महिला समेत चार लोगों का सैंपल लिया गया था। बढ़नी नगर पंचायत के एक वार्ड में दो महिलाओं सहित चार लोगों का सैंपल लिया गया था। मिठवल ब्लॉक के एक गांव में रहने वाले दो लोगों को सैंपल लिया गया था। डुमरियागंज तहसील के एक गांव निवासी युवक का सैंपल लिया था। सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव की दो महिलाओं और एक चार वर्षीय बच्चे का सैंपल लिया गया था। मंगलवार सुबह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में सभी 37 लोग संक्रमित पाए गए। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 37 कोरोना संक्रमित मिले थे। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ले को सील किया
बांसी। नगर क्षेत्र के टेकधर बाबा मंदिर के पास पिछले दिनों एक 50 वर्षीय महिला जो मंदिर के बाहर फूल माला बेचती थी। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मोहल्ले के और लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। उसी महिला के संपर्क में आने से टेकधर नगर वार्ड के 11 लोग मंगलवार को पॉजिटिव पाए गए हैं। 11 पॉजिटिव पाए जाने को लेकर पूरे नगर में हड़कंप मचा है। केस मिलने के बाद एसडीएम बांसी शिवमूर्ति सिंह ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार और प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह को साथ लेकर टेकधर मंदिर जाने वाले मार्ग को लोहा मंडी तक बैरिकेडिंग लगाकर सील करा दिया है। आवागमन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। एसडीएम बांसी ने कहा है कि प्रतिबंधित क्षेत्र की दुकानें नहीं खुलेंगी। लोगों को जरूरत के सामान की आपूर्ति के लिए पास जारी कर दुकान आवंटित किए जाएंगे। मोहल्ले के और लोगों की भी सैंपल लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed