{"_id":"635c1958ef3ac03e16750e6d","slug":"36-hours-witout-water-fast-of-chhath-will-begin-today-siddharthnagar-news-gkp4554264110","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगा छठ उपासना का 36 घंटे निराजल व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगा छठ उपासना का 36 घंटे निराजल व्रत
विज्ञापन
बांसी कस्बे में छठ पूजन की सामग्री की खरीदारी करते लोग। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से शुरू होगा छठ उपासना का 36 घंटे निराजल व्रत
सिद्धार्थनगर। सूर्योपासना का चार दिवसीय छठ पर्व शुक्रवार को नहाय खाय की धार्मिक परंपरा के अनुसार शुरू हुआ। शनिवार को 36 घंटे का निराजल व्रत शुरू होगा। व्रती महिलाएं एवं पुरुष कठिन साधना कर छठ मइया से पारिवारिक सुख समृद्धि एवं मनोवांछित फल प्राप्ति की कामना करेंगे।
छठ पर्व में शुक्रवार को आत्मिक शुद्धि के लिए नहाय खाय की परंपरा के अनुसार अनुष्ठान की शुरुआत हुई। शनिवार को खरना में सुबह निराजल व्रत शुरू होगा और शाम को लौकी, चावल और गुण की खीर का प्रसाद ग्रहण किया जाएगा। उसके बाद फिर निराजल व्रत शुरू होगा, जो 36 घंटे के बाद सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के बाद पूर्ण होगा। छठ पर्व में घरों में धार्मिक माहौल बन गया है। लोग जलस्रोत के पास वेदी बनाकर उसकी सजावट कर रहे हैं और प्रसाद के लिए फल व अन्य सामानों की खरीदारी भी की जा रही है।
छठ पर्व कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से शुरू होगा, जिसका समापन कार्तिक शुक्ल सप्तमी को होगा। पर्व के तीसरे दिन रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा। व्रती महिलाएं प्रसाद भरे सूप से छठ की देवी की उपासना करेंगी। पर्व के चौथे दिन सोमवार को उषाकालीन बेला में पुन: घाटों में पहुंचकर सायंकालीन बेला की पूजा की पुनरावृत्ति करते हुए उदीयमान सूर्य देव की प्रतीक्षा करेंगी और सूर्य दर्शन होते ही अर्घ्य दूध, पुष्प और गंगाजल मिश्रित अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण करेंगी।
विज्ञापन
बाजार में बढ़ी रौनक
छठ पर्व में सभी प्रकार के ऋतु फल को प्रसाद में चढ़ाया जाता है। फल, कच्ची हल्दी, नीबू, मूंगफली, सुथनी, गंजी, गन्ना, नारियल सहित अन्य फल चढ़ाए जाते हैं, जबकि लोग नए वस्त्रधारण करते हैं। छठ पर्व के अवसर पर बाजार में रौनक बढ़ गई है।
वेदी तैयार, की गई सजावट
घाटों पर बेदी तैयार हो गई है। लोग आस्था व उत्साह पूर्वक घाट की सजावट कर रहे हैं। छठ पर्व के धार्मिक उत्सव में कहीं आतिशबाजी कर जाएगी तो कहीं कलाकार धार्मिक गीत गाएंगे। धार्मिक धुन पर श्रद्धालु नृत्य करेंगे उत्सव मनाएंगे
सुरक्षा के लिए घाट पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
बांसी। छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं इसके लिए राप्ती नदी घाट के किनारे छठ पूजा से संबंधित दुकानें भी सज गई हैं। स्नान घाट पर दलदल होने और जलभराव की वजह से छठ घाट को सुव्यवस्थित करने मे काफी मशक्कत करनी पड़ रहे है। छठ घाट पर नगर पालिका की तरफ से लगातार कार्य कराए जा रहे हैं।
व्रती महिलाओं की सुविधा को देखते हुए रानी मोह भक्त और लक्ष्मी स्नान घाट के आसपास ही व्रत संबंधी और पूजन संबंधी सामानों की दुकान सज गई हैं। नगर पालिका के चेयरमैन मोहम्मद इदरीश पटवारी ने कहा कि छठ पर्व को लेकर घाट पर सारी व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है और किसी को भी कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। कोतवाल वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि छठ घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की कई टीम को लगाया गया है। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और पूरे स्नान घाट को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जा रहा है।