{"_id":"6207e79707e6cf1f4324bdeb","slug":"33-quintals-of-banned-peas-laden-in-pickup-recovered-siddharthnagar-news-gkp4267329173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप में लदी 33 क्विंटल प्रतिबंधित मटर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप में लदी 33 क्विंटल प्रतिबंधित मटर बरामद
विज्ञापन

ककरहवा। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा की टीम ने शनिवार को पिकअप में लदी 33 क्विंटल 75 किलो प्रतिबंधित मटर बरामद की। पूछताछ के बाद बरामद मटर सहित ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी 43वीं वाहिनी ककरहवा सीमा चौकी के जवान सुबह गश्त पर थे। इस दौरान सीमा पर स्थित पिलर संख्या 37 के पास नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए एक पिकअप दिखी। संदिग्ध दिखने के बाद जवानों ने उसे रोककर जांच की।
पिकअप से 3375 किलो प्रतिबंधित मटर बरामद की गई। गाड़ी में मौजूद व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम मिंकू निवासी उडवलिया, थाना कालीदह, जिला रूपनदेही, नेपाल बताया है। पूछताछ के बाद बरामद मटर और आरोपित को ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।