फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   31 adolescent girls vaccinated for cervical cancer prevention.

Siddharthnagar News: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को 31 किशोरियों को लगाया टीका

Sat, 18 Jul 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 18 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
31 adolescent girls vaccinated for cervical cancer prevention.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिस्कोहर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को बिस्कोहर, दखिनहवा, नावडीह और सिकौथा में एचपीवी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों का टीकाकरण कर उन्हें सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
टीकाकरण अभियान में बिस्कोहर में एएनएम शारदा देवी ने 12 किशोरियों को टीका लगाया। दखिनहवा में एएनएम आशामति ने छह, नावडीह में एएनएम धर्मावती देवी ने आठ और सिकौथा में एएनएम लीला सिंह ने पांच किशोरियों का टीकाकरण किया। चारों केंद्रों पर कुल 31 किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

सुपरवाइजर धीरज राय ने बताया कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से पात्र किशोरियों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील करते हुए कहा कि इससे भविष्य में गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed