{"_id":"69cd625572f86253280e481c","slug":"295-children-were-vaccinated-at-40-centers-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155910-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 40 सेंटरों पर हुआ 295 बच्चों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 40 सेंटरों पर हुआ 295 बच्चों का टीकाकरण
Wed, 01 Apr 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
भारतभारी। बेंवा सीएचसी क्षेत्र के 40 सेंटरों पर बुधवार को 295 बच्चों का टीकाकरण व 115 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच कर टीकाकरण किया गया। चौराबंगवा में एएनएम प्रीति मिश्रा ने ड्यू लिस्ट के आधार पर गांव के बच्चों का टीकाकरण के साथ ही साथ गर्भवतियों को प्रसव पूर्व जांच कर जरूरी सुझाव दिए। बेंवा मुस्तफा, बायरा, चकचाई, चौराबनगवा, जखौली, मड़हली रंगरेजपुर, वासा चक, मलहवार, परसा आदि सेंटरों पर लगे कैंप के दौरान फोलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम की गोली भी वितरित की गई। अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने टीम के साथ कई टीकाकरण सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। सेंटर पर जाकर उदासीन लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया और लोगों को टीका का महत्व बताया। गर्भवतियों को पौष्टिक आहार लेने के लिए कहा गया और गर्भावस्था के समय सावधानी के लिए जागरूक किया गया। संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान वीरेंद्र कुमार यादव, विपिन कुमार, संगीता तिवारी, ओम प्रकाश, राकेश गौतम, राजेश कुमार, दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान वीरेंद्र कुमार यादव, विपिन कुमार, संगीता तिवारी, ओम प्रकाश, राकेश गौतम, राजेश कुमार, दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे।