{"_id":"61e1b82c96789223524b4144","slug":"28-thousand-people-waiting-of-house-siddharthnagar-news-gkp423673948","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीकृत 28 हजार लाभार्थियों को है आवास का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजीकृत 28 हजार लाभार्थियों को है आवास का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजीकृत 28 हजार लाभार्थियों को है आवास का इंतजार
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 41 हजार लोगों का हुआ था पंजीकरण
दो वित्तीय वर्ष में 13 हजार लोगों को मिली आवास की प्रथम किस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना में पंजीकृत 28 हजार लोगों को आवास का इंतजार है। आवास प्लस के तहत जिले के 41743 परिवारों का पंजीकरण हुआ था, जिसमें दो वित्तीय वर्ष में 13 हजार लोगों को आवास स्वीकृत हो सका है। विभाग का कहना है कि वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष ही लोगों को आवास आवंटन किया जाएगा।
वर्ष 2011 की जनगणना में सरकारी आवास योजना के जिन पात्र परिवारों का सामाजिक, आर्थिक व जातिगत डाटा सम्मिलित नहीं था, उनका वर्ष 2018 में आवास प्लस साइट पर पंजीकरण कराया गया। आवास प्लस में जिले के 41 हजार से अधिक परिवारों का पंजीकरण हुआ। इसमें वित्तीय वर्ष 2020-21 में 12,236 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से संतृप्त करने का लक्ष्य दिया गया। इसके बाद वर्ष 2021-22 में 936 परिवारों को आवास देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। वैसे तो इनमें भी कई आवास के लाभार्थियों को संपूर्ण किस्त नहीं मिली है और न ही उनके आवास पूर्ण हो सके हैं। जबकि, अभी भी पंजीकृत पात्र परिवारों में 28 हजार से अधिक लोग बेघर हैं और उन्हें छत की दरकार है।
आवास के पात्र लाभार्थियों में शामिल रामभरत, दुखरन और अफरोज का कहना है कि अगर पंजीकृत पात्र लाभार्थियों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में आवास देने का आंकड़ा वर्तमान वर्ष की तरह एक हजार रहेगा तो अन्य लाभार्थियों को आवास मिलने में कई वर्ष लग जाएंगे। उन्होंने बेघरों के छत मुहैया कराने की योजना में जिम्मेदारों से हीलाहवाली नहीं करने की मांग की। पीडी संत कुमार का कहना है कि प्रत्येक वर्ष शासन से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष, पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। जो भी पात्र होंगे, उन्हें नियमानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा।