{"_id":"68b9ed35fbd18052dd0a8ef7","slug":"25-liters-of-raw-and-12-liters-of-nepali-liquor-recovered-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-144034-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 25 लीटर कच्ची व 12 लीटर नेपाली शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 25 लीटर कच्ची व 12 लीटर नेपाली शराब बरामद
Fri, 05 Sep 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। ढेबरुआ और शोहरतगढ़ क्षेत्र के छह गांवों में आबकारी विभाग की टीम के छपेमारी में 25 लीटर कच्ची और 12 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। इस दौरान एक क्विंटल लहन नष्ट कराया गया। सिद्धार्थनगर क्षेत्र तीन के आबकारी निरीक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ढेबरुआ थाना क्षेत्र के रामनगर, पकड़िहवा, खैरी शीतल प्रसाद और खैरी उर्फ झुंगहवां, मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बैलिहवां और शोहरतगढ़ क्षेत्र के छतहरी में आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन दो बस्ती, सिद्धार्थनगर और शोहरतगढ़ आबकारी निरीक्षक की संयुक्त टीम ने छापेमारी की, जिसमें 25 लीटर कच्ची और 12 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई।
विज्ञापन