फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   2458 BJP workers will go to Gorakhpur on November 22

22 नवंबर को 2458 भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे गोरखपुर

Mon, 15 Nov 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
2458 BJP workers will go to Gorakhpur on November 22
22 नवंबर को 2458 भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे गोरखपुर
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में सोमवार को भाजपा के जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने मंडल प्रमुखों को चुनावी तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भाजपा के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने के लिए कहा।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने बताया कि 22 नवंबर को गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र देंगे। जिले के 2258 बूथ प्रमुख कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी जिले में आएंगे। उसका, जोगिया, सनई, शोहरतगढ़ एवं बढ़नी में उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिविर लगाकर सदस्यता अभियान के प्रति सक्रियता बढ़ाई जाए। बैठक में भाजपा नेत्री साधना चौधरी, महामंत्री विजयकांत चतुर्वेदी, विपिन सिंह, कन्हैया पासवान, मधुसूदन अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष विनीत कमलापुरी, गौरी शंकर अग्रहरि, जिला मंत्री फतेह बहादुर सिंह, अजय गुप्ता, अजय उपाध्याय, मीडिया प्रभारी अश्वनी शुक्ला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed