{"_id":"6250790679f41066d10b7e38","slug":"2403-voters-of-the-district-will-vote-in-14-booths-today-in-mlc-elections-siddharthnagar-news-gkp432699248","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 2403 मतदाता आज 14 बूथों पर करेंगे एमएलसी चुनाव में मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 2403 मतदाता आज 14 बूथों पर करेंगे एमएलसी चुनाव में मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 2403 मतदाता आज 14 बूथों पर करेंगे एमएलसी चुनाव में मतदान
सिद्धार्थनगर। स्थानीय निकाय के विधान परिषद सदस्य पद के चुनाव में जिले के सभी 14 ब्लॉक कार्यालयों पर बनाए गए मतदान केंद्रों पर 2403 मतदाता नौ अप्रैल को मतदान करेंगे। मतदान कराने के लिए शुक्रवार को लोहिया कला भवन से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। मतदान कराने की टीम के साथ सुरक्षा बल के जवान भी रवाना हुए। इस चुनाव की मतगणना 12 अप्रैल को बस्ती में होगी।
स्थानीय निकाय के विधान परिषद सदस्य पद के चुनाव में सपा की तरफ से निवर्तमान एमएलसी सनी यादव और भाजपा की तरफ से सुभाष यदुवंशी आमने-सामने चुनाव लड़ रहे हैं। तीसरा कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं है। यह चुनाव बैलेट पेपर से होगा, जिसमें ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) व जिला पंचायत सदस्य के अलावा नगर निकाय के सभासद और अध्यक्ष भी मतदाता होते हैं। इसके अलावा स्थानीय विधायक, सांसद और विधान परिषद सदस्य व राज्यसभा सदस्य भी मतदाता होते हैं। जिले में 1136 ग्राम पंचायतों के प्रधान, 1116 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 47 जिला पंचायत सदस्य के अलावा छह नगर निकायों के सभासद व अध्यक्ष मतदाता हैं। लोहिया कला भवन से शुक्रवार को एडीएम उमाशंकर की मौजूदगी में जिले के सभी 14 बूथों पर मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि विधान परिषद चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहेंगे।
मतदान केंद्रों पर रहेगी तगड़ी सुरक्षा
सभी 14 मतदान केंद्रों पर 14 थाना प्रभारी, 112 उपनिरीक्षक, 560 आरक्षी, 42 महिला आरक्षी तथा एक कंपनी अर्ध सैनिक बल की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान केंद्र की आंतरिक व्यवस्था अर्धसैनिक बलों के नियंत्रण में रहेगी, शेष परिसर की व्यवस्था सिविल पुलिस के जिम्मे रहेगी। समस्त वाहनों को मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर ही रोका जाएगा। कड़ी चेकिंग के बाद ही मतदाताओं को अंदर जाने दिया जाएगा। एएसपी सुरेश चंद रावत ने बताया कि मतदाता अपने साथ किसी प्रकार का पेन, मोबाइल फोन, अस्त्र-शस्त्र या ज्वलनशील पदार्थ मतदान केंद्र के अंदर नहीं ले जा सकेंगे। मतदाताओं के मतदान केंद्र तक पहुंचने में कोई असुविधा ना हो इसके लिए आवागमन के मार्गों पर 47 पीआरवी को लगाया गया।
विज्ञापन
रुपये बांटते एक धराया
लोटन। एमएलसी चुनाव में मतदाताओं को रुपये बांटने के आरोप में एक व्यक्ति को लोटन पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए व्यक्ति का नाम निरंजन चौरसिया है। वह लोटन क्षेत्र के महदेइया गांव का निवासी है। लोटन पुलिस बताया कि एमएलसी चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभन देकर एक पार्टी प्रत्याशी के तरफ से पैसा बांटने की सूचना पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि कस्बा के जिल्ले गोंड के चाय की दुकान पर निरंजन चौरसिया को बुलाकर तलाशी लिया। पाकेट में दो लिफाफा थे, जिसमें 12-12 हजार रुपये बरामद हुए। उसके विरुद्ध केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद