फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   23 corona positive found

23 कोरोना संक्रमित मिले, एक की मौत हुई

Thu, 23 Jul 2020 07:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
23 corona positive found
23 कोरोना संक्रमित मिले, एक की मौत
विज्ञापन

बांसी, शोहरतगढ़, सदर तहसील क्षेत्र के गांवों में मिले संक्रमित
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 479 कोरोना संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में 23 संक्रमित पाए गए, जबकि गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। रिपोर्ट आने के बाद सभी मरीजों को बस्ती और जिले के महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जिले में अब तक 479 संक्रमित पाए जा चुके हैं। 166 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि एक नए मरीज के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।
खुनियांव ब्लॉक के क्षेत्र के एक ही परिवार के तीन सदस्य, उसका क्षेत्र के एक गांव के एक, खेसरहा ब्लॉक के एक गांव निवासी एक परिवार के तीन नौगढ़ ब्लॉक के एक गांव निवासी शोहरतगढ़ कस्बे के तीन अलग-अलग मोहल्ले के तीन, कस्बे के ही एक परिवार के पांच, बांसी, उसका, डुमरियागंज और जोगिया ब्लॉक के चार अलग-अलग गांव के चार लोगों सहित कुल 22 लोगों के लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। बृहस्पतिवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में सभी कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को महिला अस्पताल और बस्ती स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में 23 कोरोना संक्रमित मिल हैं। सभी को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना से मौत, गांव सील
खेसरहा। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति का 11 जुलाई को सैंपल जांच के लिए गया था। 16 जुलाई को आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित पाया गया। सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था। जहां बृहस्पतिवार को संक्रमण से उसकी मौत हो गई। इसके अलावा मृतक की पत्नी और बेटा 22 जुलाई को आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। वे महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। एसडीएम बांसी शिवमूर्ति सिंह का कहना है की परिजनों से मृतक के शव को पुलिस की देखरेख में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत दफनाने को कहा गया है। कोरोना के केस ज्यादा मिलने के कारण गांव को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार को सभी दुकानें बंद रहेंगी। ब्लॉक, बैंक खुले रहेंगे, लेकिन कर्मचारी ही आ सकेंगे। कोई भी बाहरी व्यक्ति सील किए गए एरिया में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed