फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   कांग्रेस की शहजादी बनाएगी वोट कटवा पार्टी

कांग्रेस की शहजादी बनाएगी वोट कटवा पार्टी

Mon, 06 May 2019 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 06 May 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की शहजादी बनाएगी वोट कटवा पार्टी
योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
सिद्धार्थनगर। भाजपा जहां राष्ट्रवाद के नाम पर चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस की शहजादी वोट कटवा पार्टी बनाने के नाम पर चुनाव मैदान में है। ऐसे प्रत्याशियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। नरेन्द्र मोदी को पीएम बनाने के लिए भाजपा उम्मीदवार को संसद पहुंचाने की जरूरत है।
विज्ञापन

यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। वह सोमवार को शोहरतगढ़ व इटवा विधानसभा क्षेत्र के बीचोबीच प्रमुख कस्बा कठेला में सांसद व भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि कभी मुंहनोचवा की अफवाह पर निर्दोषों को भी भीड़ ने निशाना बनाकर अपना उल्लू सीधा किया, अब चुनाव में कांग्रेस व उसके प्रत्याशी वोटकटवा पार्टी के रूप में उतारकर मतदाताओं को गुमराह किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष की बहन ने दिए एक बयान में साबित भी कर दिया है। वोटकटवा पार्टी के प्रत्याशी को जनता ने हराने के लिए अमेठी व रायबरेली से शुरूआत कर दी है। अब बारी डुमरियागंज की है। यहां से वोटकटवा उम्मीदवार को पराजित कराने के लिए काम करना होगा। सपा-बसपा गठबंधन पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बुआ-बबुवा का मेल ज्यादा दिन तक चलने वाला नहीं है। 23 मई तक रिश्तेदारी रहेगी। उसके बाद बुआ बोलेगी कि गुुंडों का सरताज तो बबुआ बोलेगा कि भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति है। कहा कि बुआ-भतीजा के बीच तालमेल पर शिवपाल यादव कहते हैं कि कोई बहन नहीं, फिर भी बुआ कहां से आ गई।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की योजनाओं, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सम्मान, सौभाग्य योजना, शौचालय आदि का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन आगे भी जारी रहे, इसके लिए मोदी का प्रधानमंत्री बनना अहम होगा। इस क्षेत्र से संघर्षों के बल पर विकास को नया आयाम देने वाले प्रत्याशी जगदंबिका पाल को संसद में भेजने के लिए कमर कस लें। इससे पूर्व प्रत्याशी जगदंबिका पाल ने मोदी-योगी के संयुक्त प्रयास से जिले में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए समर्थन देने की अपील की। इटवा के विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने भी सीएम के प्रति आभार जताया। इस मौके पर डुमरियागंज के विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, कपिलवस्तु के विधायक श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री गोविंद माधव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed