फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   झिझक तोड़े, बेबाकी से पुलिस के समक्ष रखें बात

झिझक तोड़े, बेबाकी से पुलिस के समक्ष रखें बात

Sat, 01 Sep 2018 11:34 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
झिझक तोड़े, बेबाकी से पुलिस के समक्ष रखें बात
झिझक तोड़ें, बेबाकी से पुलिस के समक्ष रखें बात
विज्ञापन

फोटो-101,102,103,104,105,106,107,108,109,110
अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसपी ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब
नगर के सटे सिद्धार्थ पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कानून, अपराध करने वालों को सजा दिलाने और आम जनता की सुरक्षा के लिए बना है। कानून का हमें सम्मान करना चाहिए और जरुरत पड़ने पर अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। पुलिस आप के साथ खड़ी है। कानून का प्रयोग करें और अपराध करने वालों के खिलाफ आवाज उठाएं। अपराध के खिलाफ आवाज न उठाना भी जुर्म की श्रेणी में आता है। इसलिए आगे आएं और पुलिस का सहयोग करते हुए अपराध करने वालों को सजा दिलाएं। यह बातें एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने कही। वह सिद्धार्थ पब्लिक इंटर कॉलेज में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। छात्राओं से उन्होंने से झिझक तोड़कर बेबाकी से अपनी बात को रखने के लिए प्रेरित किया।
एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने कहा कि आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। सुरक्षा के लिए हेल्पालाइन 100,181,1090 जारी किया गया है। कहा कि किसी भी विषम परिस्थिती में इन नंबरों की सेवा ले सकते हैं। पुलिस तत्काल आपकी मदद को आगे आएगी। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिला व थाने स्तर पर एंटी-रोमिया स्क्वाड टीम का गठन किया गया है। यह टीम महिलाओं की सुरक्षा व एवं उनकी रक्षा के लिए हमेशा चलती रहती है। पुलिस की किसी भी हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके अपनी समस्या को अगवत कराएंगे तो अगर कोई मनचला अश्लील हरकत या छेड़खानी करता है तो टीम मौके पर पहुंचकर सहायता करेगी। साथ ही ऐसा करने वालों मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि अगर आपके आसपास कहीं घरेलू हिंसा व अन्य प्रकार का अपराध होता है उसके खिलाफ आवाज उठाएं और पुलिस को सूचना दें। हो सकता है कि आपकी एक सूचना से कोई बड़ी घटना से होने से बच जाए, परिवार टूटने से बच जाए। आपको अपने अधिकार के प्रति जागरुक होने की जरुरत है। इस दौरान कई बच्चों ने एसपी से सवाल किए। जैसे उन्नाव व कश्मीर में दुष्कर्म के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया। जिस पर एसपी ने सहजता से जवाब दिया और कहा कि कानून हर किसी के लिए है। कोई भी अपराध करने वाला कानून से बच नहीं सकता है। वह एक दिन सलाखों के पीछे जाता ही है। कुछ बच्चों ने ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली व पुलिस पर जिम्मेदारी से काम न करने के बारे में सवाल किया। जिस पर एसपी ने सभी सवालों को बारी-बारी से जवाब दिया। इसके साथ भविष्य में बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एसओ जोगिया दिनेश चंद्र चौधरी ने छात्र-छात्राओं को कानून के अधिकार के बारे में बताया और उसका प्रयोग करने के लिए कहा। साथ किसी भी विषम परिस्थिति में डायल 100 का प्रयोग करने के लिए कहा। इसके अलावा वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने व यातायात के संबंध में जरुरी जानकारी दिया। एसओ से भी छात्र-छात्राओं ने कई सवाल किए, जिसका उन्होंने सरलता पूर्वक जवाब दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य देशबंधु दुबे ने भी बच्चों के कुछ सवालों का जवाब दिया। कार्यक्रम में एंटी- रोमियो स्क्वाड प्रभारी संध्यारानी त्रिपाठी ने भी छात्राओं को महिलाओं के अधिकार से जुड़ी कई जानकारी दी। इस दौरान पीआरओ संजय दुबे सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बोली छात्राएं
पुलिस से सीधा संवाद का मिला अवसर
छात्रा आंचल सिंह ने कहा कि पुलिस के प्रति में जो भय रहता है आज वह खत्म हो गया। सीधा संवाद का अवसर मिला यह अच्छा लगा। सवालों जवाब मिला जो हमारे लिए सीख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकार के बारे में मिली जानकारी
छात्रा साक्षी पाठक ने कहा कि पुलिस की पाठशाला से हमें कानून के अधिकार के बारे में जानकारी मिली। बहुत ही अच्छा लगा। पहली बार पुलिस विभाग के किसी अफसर से सीधे संवाद करने का मौका मिला। भय तो लगा, लेकिन निर्भीक होकर अपने चार सवालों को रखा और जवाब भी मिला।

अमर उजाला ने की अच्छी पहल
छात्रा जागृति पांडेय ने कहा कि अमर उजाला के माध्यम से हमें पुलिस से सीधा संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ। अखबार का यह कदम अच्छा रहा है। हमें एसपी से सीधा बात करने का अवसर दिया गया। हम अपनी बातों को रखे और उससे हमें कई जानकारी मिली। जो हमारे लिए हमेशा काम आएगी।


कानून की जानकारी जरुरी
छात्रा अदबिता ने कहा कि कानून के बारे हमें सभी को जानकारी होनी चाहिए कि हमारा अधिकार क्या है? आज अमर उजाला की तरफ से आयोजित पुलिस की पाठशाला में हमें कानून और अधिकार के संबंधित कई जानकारी मिली। बहुत ही अच्छा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed