फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   आंधी में गिरा पेड़, ड्यूटी में जा रहे जवान की दबकर मौत

आंधी में गिरा पेड़, ड्यूटी में जा रहे जवान की दबकर मौत

Sat, 04 May 2019 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
आंधी में गिरा पेड़, ड्यूटी में जा रहे जवान की दबकर मौत
death
इटवा। वीआईपी ड्यूटी में जिला मुख्यालय पर आने के लिए शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर बैठे हेड कांस्टेबल की शुक्रवार की सुबह आई आंधी में गिरे पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई। मृतक जवान शोहरतगढ़ थाना में मुख्य आरक्षी पद पर कार्यरत था। मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस के शहीद स्मारक पर एसपी ने पुलिस लाइंस में जवान को सलामी दी। साथ ही सम्मान के साथ शव को घर के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के बासगांव थाना क्षेत्र के डड़वा चतुर्थ गांव निवासी नगीना राय (51) वर्ष 1987 में पुलिस आरक्षी पद पर तैनात हुए थे। अक्तूबर 2018 में नगीना जीआरपी से जिले में आए थे। इसके बाद उनकी शोहरतगढ़ थाने में तैनाती हुई थी। शुक्रवार की सुबह वह वीआईपी रैली में ड्यूटी के लिए जिला मुख्यालय पर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5.30 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर डेमू की प्रतीक्षा कर रहे थे। इस दौरान तेज आंधी तूफान आने से प्लेटफार्म नंबर दो पर शीशम का सूखा पेड़ गिर गया जिसकी चपेट में आने से मौके पर हेड कांस्टेबल नगीना राय गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान वीआईपी ड्यूटी में जा रहे थाने के एसआई रमाशंकर राय व हेड कांस्टेबल सुजीत कुमार ने घटना की सूचना थाने पर दी। सूचना पर एसओ अवधेशराज सिंह ने मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद से पेड़ को हटाया और घायल अवस्था में मुख्य आरक्षी को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके पटेल ने हेड कांस्टेबल नगीना राय को मृत घोषित कर दिया। एसओ ने घटना की सूचना मृतक हेड कांस्टेबल के परिजनों को फोन से दी।
विज्ञापन


जवानों ने दी श्रद्धांजलि
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस स्थित शहीद स्मारक पर शुक्रवार को एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह की अगुवाई में जवानों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पूरे सम्मान के साथ शव को पुलिस कर्मियों की देख रेख में घर भेजवा गया। जहां पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed