{"_id":"5b897e5242c792463f7951c1","slug":"201535737426-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे मोमबत्ती की रोशनी में पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे मोमबत्ती की रोशनी में पंजीयन
siddharthnagar
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मोमबत्ती के सहारे हुआ ओपीडी के लिए पंजीयन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह अचानक बिजली आपूर्ति बाधित होने से मरीजों और तीमारदारों को परेशान होना पड़ा। अस्पताल में भी वार्डों और ओपीडी का कार्य प्रभावित हुआ। मोमबत्ती जलाकर मरीजों का पंजीकरण करना पड़ा। जेनरेटर होने के बाद भी इसे नहीं चलाया गया। इससे लोगों में नाराजगी है। करीब एक घंटे बाद बिजली आई तक जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
जिला में शुक्रवार सुबह 9.30 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। इससे अस्पताल में अंधेरा छा गया। करीब 15 मिनट इंतजार करने के बाद पंजीकरण करने वाले कर्मी ने मोमबत्ती का प्रबंध किया। इसके बाद पंजीयन शुरू हुआ। मगर, अंधेरे के कारण लोग डॉक्टरों को दिखा नहीं पा रहे थे। करीब 10.35 बजे बिजली व्यवस्था बहाल हुई तब जाकर ओपीडी शुरू हुई। बांसी क्षेत्र के बेटी का इलाज कराने के लिए आए नसीम अहमद ने बताया कि बेटी को कई दिनों से बुखार था। सोचा कि जिला अस्पताल पहुंचकर दिखा लें। सुबह जल्दी-जल्दी में घर से निकले, लेकिन बिजली कटने से लगभग एक घंटे बाद बच्चे को दिखा पाए। वहीं, उसका क्षेत्र के रमेश, जोगिया के रामचंद्र, शहर के बुद्धनगर निवासी सोनमती ने भी बिजली कटने के कारण इलाज में देरी होने की बात कही।
एक्सरे व अल्ट्रासाउंड के लिए भी हुई दिक्कत
बिजली कटने से सबसे अधिक परेशानी एक्सरे व अल्ट्रासाउंड कराने आए मरीजों को हुई। लोटन से अल्ट्रासाउंड कराने आई किसमाती देवी ने बताया कि नौ बजे नंबर था। लेकिन 11 बजे अल्ट्रासाउंड हुआ। कुछ ऐसा ही हाल एक्सरे कराने आए मरीजों का भी रहा।
विज्ञापन
बिजली कटने की जानकारी नहीं है। बिजली कटने के बाद जेेनरेटर चलाया जाता है। अगर, जेनरेटर नहीं चला है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
- डॉ. रोचस्मति पांडेय, सीएमएस जिला अस्पताल