{"_id":"61b381f413fe7f731d0e9a8f","slug":"2-hours-protested-from-health-workers-siddharthnagar-news-gkp4194146106","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम छोड़ स्वास्थ्य कर्मियों ने दो घंटे किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम छोड़ स्वास्थ्य कर्मियों ने दो घंटे किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्य बहिष्कार कर स्वास्थ्य कर्मियों ने दो घंटे किया प्रदर्शन
सिद्धार्थनगर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले चल रहा स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को एसोसिएशन की ओर से दो घंटे तक कार्य का बहिष्कार कर अस्पताल गेट पर प्रदर्शन किया गया। मांगें पूरी नहीं होने तक विरोध जारी रखने की चेतावनी दी।
डॉ. गोविंद प्रसाद ओझा ने कहा कि सरकार हमारी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। जब भी धरना होता है केवल आश्वासन मिलता है। मगर समस्या का समाधान किया जाता है। सरकार स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है। उनसे काम तो लिया जा रहा है, लेकिन सुविधाएं नहीं मिल रही है। कहा अभी तक काली पट्टी बांधकर विरोध चल रहा था। अब दो घंटे कार्य बहिष्कार करके किया गया है। आगे भी चरणबद्ध तरीके विरोध किया जाएगा। जिलाध्यक्ष डॉ. वाईपी यादव ने कहा कि हमारी मांग है कि अराजपत्रित पदों पर कार्यरत फार्मासिस्टों को पद व योग्यता के अनुसार वेतनमान दिया जाए। चिकित्सकों की अनुपस्थिति में फार्मासिस्टों का प्रभार भत्ता बढ़ाया जाए और उन्हें विधिक मान्यता मिलनी चाहिए।
विशेष कार्याधिकारी फार्मेसी का पद नाम बदल कर सहायक निदेशक फार्मेसी की जाए। सरकारी अस्पतालों, ट्रामा सेंटर और ड्रग वेयर हाउस पर समुचित संख्या में फार्मासिस्टों का पद सृजित होना चाहिए। राजपत्रित अवकाश और द्वितीय शनिवार को कार्य के बदले एक माह का अतिरिक्त वेतन और तीन दिनों के आकस्मिक अवकाश दिया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को भी पूरा किया जाए। इस दौरान अस्पताल के सभी फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक इसी प्रकार विरोध किया जाएगा। कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक इसी प्रकार से चरणबद्ध तरीके से विरोध जारी रहेगा। इस दौरान बृजेश पांडेय, एसके दुबे, आरके सिंघानिया, कुमकुम मिश्रा, सुषमा शर्मा, मोनिका पांडेय, कमला वर्मा, गरिमा त्रिपाठी, डाली पटेल, श्रीश श्रीवास्तव, अविनाश, अरुण मिश्र, दुर्गेश, केसी पांडेय आदि मौजूद रहे।