फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   2 hours OPD work stoped

दो घंटे ठप रही ओपीडी, मरीजों को देर से मिली दवा

Thu, 09 Dec 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
2 hours OPD work stoped
दो घंटे ठप रही ओपीडी, मरीजों को देर से मिली दवा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य कर्मियों ने बृहस्पतिवार सुबह आठ से 10 बजे तक दो घंटे तक कार्य बहिष्कार किया। कर्मियों के बहिष्कार के चलते ओपीडी ठप हो गई। लिहाजा पर्ची व दवा काउंटर बंद होने से मरीजों को इलाज और दवा के लिए इंतजार करना पड़ा। स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर लौटे तब जाकर कार्य शुरू हो पाया। इसके बाद मरीजों ने राहत की सांस ली। वहीं, ओपीडी खुलने के बाद चिकित्सक कमरे में बैठे रहे, लेकिन पर्ची न मिलने के कारण मरीज डॉक्टर के पास दिखाने के लिए नहीं जा सके। 10 बजे के बाद ओपीडी की व्यवस्था सामान्य दिनों की तरह बहाल हो सकी।
जिला अस्पताल के खुलने का समय सुबह आठ बजे है। इस दौरान चिकित्सक और कर्मी अस्पताल में पहुंच जाते हैं। ओपीडी में दिखाने के लिए मरीज भी पहुंच जाते हैं। मगर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे स्वास्थ्य कर्मियों के बहिष्कार के चलते व्यवस्था बदहाल दिखी। नौ बजते- बजते मरीजों की संख्या बढ़ गई और 10 बजे तक अधिक संख्या में मरीज पहुंचे गए। फार्मासिस्ट सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने दो घंटे के लिए कार्य बहिष्कार रखा। इसलिए न तो कोई जांच कराने के लिए जा पा रहा था और पर्ची न कटने के कारण मरीज चिकित्सक को भी नहीं दिखा पा रहे थे। जबकि चिकित्सक अपने केबिन में बैठे हुए थे। पुराने पर्चे वाले दिखा तो लिए, लेकिन दवा के लिए उन्हें भी इंतजार करना पड़ा। 10 बजे के बाद जब कर्मी कार्य पर लौटे तो लोगों को राहत मिली और दवा वितरण सहित सभी काउंटर अन्य दिनों की तरह से शुरू हुआ इसके बाद मरीजों ने राहत की सांस ली। अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे विपिन और आकाश गुप्ता ने बताया कि बुखार और जुकाम था। जिला अस्पताल पर जांच कराने के लिए साढ़े आठ बजे पहुंचे तो कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करते हुए दिखे। कोई काउंटर पर नहीं दिखा। पूछा गया तो पता चला कि 10 बजे के बाद काम शुरू होगा। दो घंटे इंतजार किया, तब जाकर दवा मिली।
विज्ञापन

सोमनती ने बताया कि सीने में दिक्कत थी। दिखाने के लिए आई थी। डॉक्टर साहब ने देख लिया, लेकिन जांच के लिए दो घंटे तक बैठे रहना पड़ा। उदयराज ने कहा कि बुखार आ रहा है। इलाज करने के लिए अस्पताल पर आए तो यहां पर स्वास्थ्यकर्मी विरोध कर रहे थे। डॉक्टर साहब ने कहा थोड़ी देर रूका जाओ इलाज हो जाएगा। इसी प्रकार अन्य मरीजों का दर्द रहा। इस संबंध में सीएमएस डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि मरीजों को दिक्कत नहीं होने पाई। क्योंकि स्वास्थ्य कर्मी काम पर लौट गए और इलाज जांच सबका हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed