{"_id":"653964a5039468b4b10e3ab4","slug":"2-drowned-in-nepal-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-7145-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नदी में डूबने से दो की मौत, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नदी में डूबने से दो की मौत, एक लापता
Thu, 26 Oct 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुनुवां। नेपाल के रूपनदेही जिले में मंगलवार देर शाम को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित करने गए दो लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई।
रूपनदेही कोटहीमाई ग्रामीण नगर पालिका में दानव और तिनाव नदियों के संगम पर भैरहवा के मर्चवार क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था। रूपनदेही पुलिस के मुख्य पुलिस अधीक्षक भरत बहादुर बिश्वकर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान कोटहीमाई ग्रामीण नगर पालिका वार्ड नंबर एक के अजय कुमार नाऊ (24) और अजय राजभर (18) के रूप में हुई है। इनके शव बरामद कर लिए गए हैं। अधीक्षक विश्वकर्मा ने बताया कि यहीं का निवासी संत कुमार राजभर (20) अब भी लापता है। उन्होंने कहा कि लापता संतकुमार की तलाश की जा रही है। संवाद